फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: 'भारत-संयुक्त राष्ट्र क्षमता निर्माण पहल' लॉन्च, वैश्विक दक्षिण के लिए साझा करेंगे अपने अनुभव

Sun, 24 Sep 2023 08:27 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

भारत और संयुक्त राष्ट्र ने आज वैश्विक दक्षिण के लिए संयुक्त क्षमता निर्माण पहल की शुरूआत की। संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में कहा कि इसका मकसद क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए वैश्विक दक्षिण के भागीदार देशों के साथ भारत के विकास अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं और विशेषज्ञता को साझा करना है। 
विज्ञापन
UNGA - फोटो : twitter.com/UN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और संयुक्त राष्ट्र ने आज वैश्विक दक्षिण के लिए संयुक्त क्षमता निर्माण पहल की शुरूआत की। संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन ने एक बयान में कहा कि इसका मकसद क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए वैश्विक दक्षिण के भागीदार देशों के साथ भारत के विकास अनुभवों, सर्वोत्तम प्रथाओं और विशेषज्ञता को साझा करना है। 

विज्ञापन

स्थायी मिशन ने कहा कि 'भारत-संयुक्त राष्ट्र क्षमता निर्माण पहल'की घोषणा 23 सितंबर को न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर की मौजूदगी में 'विकास के लिए वैश्विक दक्षिण-वितरण के लिए भारत-संयुक्त राष्ट्र' नामक एक कार्यक्रम में की गई थी। इस कार्यक्रम में 78वीं महासभा के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस ने भाग लिया।
 
विज्ञापन

इसने आगे कहा कि यह पहल विकास और क्षमता निर्माण में व्यापक सहयोग पर आधारित है, जो भारत ने पहले ही भागीदार देशों के साथ द्विपक्षीय रूप से किया है। यह पहल 'भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष' के रूप में भारत-संयुक्त राष्ट्र साझेदारी का पूरक भी है, जिसने पिछले छह वर्षों में 61 देशों में 75 विकास परियोजनाओं का पोर्टफोलियो विकसित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें