फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिडेन से अपने ही गढ़ में पिछड़े राष्ट्रपति ट्रंप , नए सर्वे ने रिपब्लिकन पार्टी की बढ़ाई मुसीबतें

Mon, 05 Oct 2020 12:38 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के संक्रमित होने के बाद नए सर्वे ने भी पार्टी की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। नए सर्वे से पता चलता है कि रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माने जाने वाले राज्यों में भी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन ने राष्ट्रपति ट्रंप पर बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


टेक्सास, जॉर्जिया और आयोवा जैसे राज्यों को रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माना जाता है, लेकिन इन राज्यों में भी बिडेन ने ट्रंप पर सात अंकों तक की बढ़त बना ली है। टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी 1976 से कभी नहीं हारी है, लेकिन यहां भी बिडेन आगे निकलते दिख रहे हैं।


इसी तरह जॉर्जिया में 1992 से पार्टी को कभी हार नहीं मिली है, लेकिन यहां भी बिडेन से आगे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर किए गए ज्यादातर पोल में भी बिडेन अपने प्रतिद्वंद्वी और मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप से आगे निकलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


कई अन्य राज्यों में भी बिडने ने ट्रंप पर बढ़त बना ली है। विस्कॉसिन, पेंसिलवेनिया, मिशिगन, नेवादा और ओहायो को स्विंग राज्य माना जाता है और यहीं से हार जीत का फैसला होता है। इन राज्यों में भी ट्रंप पिछड़ते दिख रहे हैं।

टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैनी गर्शिया ने कहा, रिपब्लिकन पार्टी हमेशा यहां पर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त रहती है, लेकिन इस बार पार्टी पिछड़ रही है। इसी कारण उसने यहां सक्रियता बढ़ाई है।

विश्वसनीयता संकट का सामना कर रहे ट्रंप: विशेषज्ञ
राष्ट्रपति चुनाव में महज एक महीने का वक्त बचा है, ऐसे में ट्रंप का संक्रमित होना उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा छटका माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रंप को इस समय जनता के विश्वास की सबसे अधिक जरूरत थी। लेकिन हालात बदल चुके हैं और वह अपने स्वास्थ्य को लेकर विश्वसनीयता के संकट का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें