फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय इंजीनियर की हत्या के मामले में पूर्व अमेरिकी नौसैनिक को उम्रकैद की सजा

Wed, 08 Aug 2018 04:18 PM IST
भाषा
विज्ञापन
श्रीनिवास कुचीभोटला
विज्ञापन

न्यूयार्क की फेडरल अदालत ने भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या के मामले में दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है।उपनगर कन्सास सिटी में पिछले साल एक अमेरिकी पूर्व नौसैनिक ने ईरानी समझकर भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की हत्या के अलावा दो अन्य को घायल कर दिया था । अमेरिकी पूर्व नौसैनिक को घृणा अपराध के तीनों मामलों में लगातार तीन उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है।

विज्ञापन


ओलेथ के एडम पुरिंटन ने फरवरी 2017 में कन्सास के ओलेथ में ऑस्टिन्स बार एंड ग्रिल में कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी थी । इसी शक्स ने दो अन्य को भी घायल कर दिया था जिनमें एक और भारतीय नागरिक आलोक मदसानी और कन्सास का इयान ग्रिलोट थे।
विज्ञापन


इस साल की शुरूआत में फेडरल अदालत में पुरिंटन ने अपना अपराध कबूल किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें