पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लोगों को कोविड-19 के कारण खाद्य और चिकित्सा आपूर्ति की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में कई जगहों पर महामारी के संक्रमण के चलते लॉकडाउन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, खाद्य कीआपूर्ति धीरे-धीरे घटती जा रही है।
इस क्षेत्र में वायरस फैलने से पहले 20 किलो आटे की कीमत 700 रुपये थी। जिसे अब 1,200 रुपये से अधिक में बेचा जा रहा है। एक स्थानीय निवासी के मुताबिक, ‘पीओके में एलओसी के साथ 23 निर्वाचन क्षेत्र हैं जो भोजन की कमी से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वे राजौरी और जम्मू के माध्यम से गांवों में भोजन राशन भेजें।