फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पूर्व ISI प्रमुख की गिरफ्तारी पर इमरान खान की प्रतिक्रिया, सेना के आंतरिक जवाबदेही का किया स्वागत

Fri, 16 Aug 2024 04:20 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistan: साल 2019 से 2021 तक इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक के रूप में काम करने वाले फैज हमीद को आधिकारिक प्राधिकरण के कथित दुरुपयोग को लेकर एक निजी संपत्ति डेवलपर की शिकायत पर कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्हें 12 अगस्त को टॉप सिटी केस में गिरफ्तार किया गया था।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व जासूस लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की तरफ से शुरू की गई आंतरिक जवाबदेही की प्रक्रिया का स्वागत किया है। बता दें कि इमरान खान ने गुरुवार को अपने खिलाफ एक मामले की सुनवाई के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बयान दिया है।
विज्ञापन


हमीद की कथित संलिप्तता की जांच होनी चाहिए- इमरान
वहीं रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक बयान पर टिप्पणी करते हुए - जिसमें 9 मई को उनकी गिरफ्तारी के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हमीद की कथित संलिप्तता का जिक्र किया गया था - पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर फैज हमीद इसमें शामिल थे, तो इसकी जांच होनी चाहिए। इमरान खान के कार्यकाल के दौरान हमीद आईएसआई के प्रमुख थे। एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व जासूस प्रमुख के कोर्ट मार्शल की खबर सार्वजनिक होने के बाद उनसे दूरी बनाने के बाद इमरान खान ने गुरुवार को सेना की तरफ से शुरू की गई आंतरिक जवाबदेही की प्रक्रिया का स्वागत किया और सभी स्तरों पर कार्रवाई का आह्वान भी किया।

फैज को हटाए जाने का इमरान खान ने किया था विरोध
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद को 2019 से 2021 तक जासूसी एजेंसी का प्रमुख होने के दौरान बेहद शक्तिशाली माना जाता था। उन्हें उस समय इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया गया था, जब तत्कालीन आईएसआई प्रमुख और वर्तमान सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को समय से पहले पद से हटा दिया गया था। तब खबर आई थी कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान मुनीर से खुश नहीं थे। बाद में सेना ने फैज हमीद को बदलने का फैसला किया, जिसका इमरान खान ने कड़ा विरोध किया और माना जाता है कि यह सेना के साथ उनके संबंधों में खटास की शुरुआत थी।
विज्ञापन


2023 में टॉप सिटी के मालिक ने SC में दायर की थी याचिका
टॉप सिटी मामले ने तब सुर्खियां बटोरीं जब 8 नवंबर, 2023 को टॉप सिटी के मालिक मोइज अहमद खान ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें उन्होंने फैज हमीद पर अपने अधिकार का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने याचिका में कहा कि 12 मई, 2017 को जनरल हमीद के कहने पर आईएसआई अधिकारियों ने टॉप सिटी कार्यालय और उनके घर पर छापा मारा और सोना, हीरे और पैसे समेत कीमती सामान जब्त कर लिया। याचिका में यह भी दावा किया गया कि बाद में जनरल हमीद ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि आईएसआई अधिकारियों ने उनसे 4 करोड़ रुपये नकद वसूले।

SC ने जांच के लिए रक्षा मंत्रालय के पास भेजा था केस
सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच, जिसमें पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस काजी फैज ईसा, जस्टिस अत्तर मिनुल्लाह और जस्टिस अमीनुद्दीन शामिल थे, ने मामले की सुनवाई की और आरोपों की जांच के लिए इसे रक्षा मंत्रालय को भेजने का फैसला किया। सेना ने इस साल अप्रैल में घोषणा की थी कि उसने आरोपों की जांच के लिए एक मेजर जनरल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है।

सेवानिवृत्ति से पहले ही फैज हमीद ने लिया रिटायरमेंट
फैज हमीद ने मौजूदा सेना प्रमुख के पदभार संभालने के बाद अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख से चार महीने पहले नवंबर 2022 में समय से पहले सेवानिवृत्ति ले ली। उन्हें तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा का करीबी माना जाता था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें