फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: जेल में बहुत बुरी हालात में इमरान खान, वकीलों से बोले- मुझे बाहर निकालो, यहाँ काफी कीड़े-मकोड़े हैं

Wed, 09 Aug 2023 05:10 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद इमरान की हालात काफी खराब है। उन्होंने अपने वकीलों से कह कि उन्हें वे जल्दी अटक जेल से बाहर निकालें और बताया कि वह ऐसी कोठरी में नहीं रहना चाहते जहां दिन में मक्खियां और रात में कीड़े-मकौड़े भरे रहते हैं।
विज्ञापन
Imran Khan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह एक दिन अपने दिन जेल की कोठरी में बिताएंगे। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद इमरान की हालात काफी खराब है। उन्होंने अपने वकीलों से कह कि उन्हें वे जल्दी अटक जेल से बाहर निकालें और बताया कि वह ऐसी कोठरी में नहीं रहना चाहते जहां दिन में मक्खियां और रात में कीड़े-मकौड़े भरे रहते हैं।

विज्ञापन


तीन साल की जेल की सजा काट रहे इमरान खान जेल कोठरी में काफी चिंतिंत हैं। उन्होंने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करके अपनी दोषसिद्धि की अपील की है। उनके वकीलों ने उनसे मुलाकात की और उनसे इमरान ने कहा कि वह जेल में नहीं रहना चाहते हैं। इमरान के वकील नईम हैदर पंजोथा को सोमवार को जेल अधिकारियों ने उनसे मिलने की इजाजत दी। 

इमरान से मिलकर बाहर आए पंजोथा ने कहा कि इमरान खान आज इतनी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तब भी आज वह काफी आत्मविश्वास भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को सी-क्लास जेल सुविधाएं प्रदान करते हुए परेशान करने वाली परिस्थितियों में रखा जा रहा है।  इमरान खान ने अपना पूरा जीवन जेल में बिताने की कसम खाई, लेकिन गुलामी के आगे नहीं झुकेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि पीटीआई अध्यक्ष इमरान ने अपने वकील के साथ बैठक के दौरान जेल के वातावरण के बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराया, रात में कीड़े-मकोड़े परेशान करते हैं और दिन में मक्खियां परेशान करती हैं। 

रावलपिंडी की अदियाला जेल में भेजे जाने का निर्देश दिए जाने के बावजूद पंजाब प्रांत की अटक जेल में रखा गया है। इमरान खान के वकील हैदर पंजोठा ने यह दावा किया है कि इमरान खान बहुत बुरे हालातों में रह रहे हैं। उन्हें एक अंधेरे कमरे में रखा गया है, जहां खुले में शौचालय बना है। इसके अलावा दिन में मक्खियां मंडराती रहती हैं और रात में चीटियां आती हैं। किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जाता है, जैसे कि वह कोई आतंकवादी हैं। 

इमरान खान पर 140 से अधिक मामले
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले साल 21 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में झूठे बयान और गलत चीजों की घोषणा करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब खान को गिरफ्तार किया गया है। इमरान खान को नौ मई को इस्लामाबाद में अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में उच्च न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनके समर्थकों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया था और सैन्य प्रतिष्ठ्रानों में आग लगा दी थी। वहीं अब इमरान खान पर देश भर में 140 से अधिक मामले हैं और उन पर आतंकवाद, हिंसा, ईशनिंदा, भ्रष्टाचार और हत्या जैसे आरोप हैं।

जेल में स्थानांतरित करने की मांग वाली इमरान की याचिका पर हाईकोर्ट ने पाक सरकार से मांगा जवाब
पाकिस्तान की इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा अटक से अदियाला जेल में स्थानांतरण की मांग वाली याचिका पर संघीय और पंजाब प्रांतीय सरकारों से जवाब मांगा। इमरान खान ने सोमवार को ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अटक जेल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बेहतर श्रेणी में स्थानांतरित करने की मांग की। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ने पंजाब प्रांत की जेल में अपनी कानूनी टीम, परिवार के सदस्यों, चिकित्सक फैसल सुल्तान और राजनीतिक सहयोगियों के नियमित दौरे की अनुमति भी मांगी।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान की याचिका पर सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद के मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक ने कहा कि वह इमरान की कानूनी टीम को पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति देने का आदेश जारी करेंगे। इमरान खान को अटक से अदियाला जेल में स्थानांतरित करने के मुद्दे पर अदालत ने संघीय और पंजाब सरकारों से जवाब मांगा और सुनवाई 11 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें