फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान की पार्टी का आरोप- चुनाव से पहले जानबूझकर कार्यकर्ताओं पर हो रहा एक्शन; लाठीचार्ज की निंदा की

Mon, 29 Jan 2024 10:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

Pakistan: पीटीआई के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पार्टी ने सोमवार को कहा कि यह चुनाव से पहले जानबूझकर किया जा रहा है, ताकि अपराधियों को देश पर थोपा जा सके। 
विज्ञापन
Imran Khan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। लेकिन, उससे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव आयोग ने पहले पार्टी के क्रिकेट बैट चुनाव चिह्न को रद्द किया। फिर उसके उम्मीदवारों के नामाकंन रद्द किए। इसके बाद भी  पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए उतरे तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। इस बीच, सोमवार पीटीआई ने चुनाव अभियान में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। 

विज्ञापन

 

पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) पार्टी ने कहा कि लोग वोट से पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई का बदला लेंगे। पार्टी के संस्थापक इमरान खान और उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी बीते छह महीने से ज्यादा समय से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।  

पार्टी ने दावा किया है कि पुलिस ने बीते कुछ दिनों में देशभर से उसके दर्जनों कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है। कराची पुलिस ने रविवार को पीटीआई की रैली के दौरान लाठीचार्ज किया। इस दौरान तीस अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह, पंजा प्रांत में भी पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के लिए पीटीआई के दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

पार्टी के नेताओं ने कहा, यह धारा (144) केवल पीटीआई पर लागू होती है। जबकि, अन्य दल चुनाव अभियान के तहत रोजाना रैली कर रहे हैं। पीटीआई के एक प्रवक्ता रऊफ हसन ने कहा, इमरान खान की अपील पर देशभर से बड़ी संख्या लोग अपने प्रतिद्वंद्वियों की नींद हराम करने और अपने नेता की लोकप्रियता पर मुहर लगाने के लिए बाहर आए हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। पीटीआई के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। उनका अवैध अपहरण किया जा रहा है। उनकी शांतिपूर्ण जनसभाओं में बाधा डाली जा रही है। इससे साफ है कि इमरान खान की लोकप्रियता बढ़ रही है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, संविधान और लोकतंत्र सहित सभी सामाजिक और नैतिक मूल्यों को कुचला जा रहा है। ताकि, जनमत को दबाकर देश पर उन अपराधियों को थोपा जा सके। जिन्होंने बीते कई दशों के दौरान देश की संपत्ति को बेरहरमी से लूटा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें