फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: शहबाज सरकार की बैठक में शामिल होगी इमरान खान की पार्टी, नए आतंकवाद विरोधी अभियानों पर होगा मंथन

Fri, 05 Jul 2024 08:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहे इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) देश में नए आतंकवाद विरोधी अभियानों पर होने वाली शहबाज सरकार की परामर्श बैठक में शामिल होगी। बता दें कि देश में हाल के महीनों पर सुरक्षा बलों पर हमले बढ़े हैं।
विज्ञापन
शहबाज सरकार की बैठक में शामिल होगी इमरान खान की पार्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी हाल के महीनों में सुरक्षा बलों के खिलाफ विद्रोहियों की तरफ से किए गए हमलों में बढ़ोत्तरी के बाद आतंकवादियों के खिलाफ नए अभियान के संबंध में आधिकारिक परामर्श बैठक में भाग लेगी। 
विज्ञापन


हाल ही में सरकार ने लॉन्च किया खास ऑपरेशन
बता दें कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले महीने देश में आतंकवाद के ज्वार को रोकने के लिए 'ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम' शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि, नए सैन्य हमले के विचार को इमराम खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समेत कई राजनीतिक दलों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली।

सर्वदलीय सम्मेलन आयोजित कर रही सरकार
वहीं नए अभियान के बारे में आलोचना को कम करने और व्यापक समर्थन हासिल करने के लिए, शहबाज सरकार ने नई सैन्य रणनीति के बारे में सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेने और आतंकवादियों के खिलाफ नए अभियान पर एक सर्वदलीय सम्मेलन (एपीसी) आयोजित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


देश के लिए बैठक में होंगे शामिल- इमरान
रावलपिंडी की अदियाला जेल में एक मामले की सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान खान ने घोषणा की कि पीटीआई के नेता पर्यवेक्षक के तौर पर सम्मेलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, यह राष्ट्रीय महत्व का मुद्दा है और हम देश की खातिर सम्मेलन में शामिल होंगे। शहबाज सरकार ने नए ऑपरेशन के बारे में गठबंधन और विपक्षी दलों की चिंताओं को दूर करने और उग्रवाद से निपटने के मुद्दों पर पार्टियों के बीच राजनीतिक सहमति बनाने के लिए एपीसी को बुलाने का फैसला किया। हालांकि इस सम्मेलन की तारीख और समय की अभी घोषणा नहीं की गई है, जिसके अगले सप्ताह तक होने की उम्मीद है। 

इससे पहले, प्रधानमंत्री शहबाज ने 22 जून को एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक के बाद देश में आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने के लिए ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम को मंजूरी दी थी। यह घोषणा चीन के एक प्रतिनिधिमंडल की तरफ से पाकिस्तान का दौरा करने और देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों पर लगातार आतंकवादी हमलों पर बातचीत करने के बाद की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें