फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'दहशतगर्द पार्टी को नहीं दिया जा सकता चुनाव चिह्न', मरियम नवाज ने इमरान की पीटीआई पर साधा निशाना

Mon, 15 Jan 2024 10:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पीएमएल-एन की नेता मरियम नवाज ने इमरान खान की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने आपका बल्ला छीन लिया है, क्योंकि एक दहशतगर्द पार्टी को चुनाव चिह्न नहीं बांटा जा सकता है। 
विज्ञापन
मरियम नवाज शरीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होने हैं। उससे पहले सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। सोमवार को पीएमएल-एन पार्टी की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीटीआई को उसके क्रिकेट बैट के चुनाव चिह्न से इसलिए वंचित किया गया है, क्योंकि वह एक 'दहशतगर्द पार्टी' है।  

विज्ञापन

मरियम ने सीजेपी के फैसले का किया समर्थन
उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को चुनाव आयोग (ईसीपी) के 22 दिसंबर के फैसले को बरकरार रखा था। ईसीपी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के क्रिकेट बैट के चुनाव चिह्न को रद्द कर दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ओकारा शहर में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की रैली को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने पीटीआई को उसके चुनाव चिह्न से वंचित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) काजी फैज ईसा के फैसला समर्थन किया। मरियम ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय ने आपका (इमरान खान) बल्ला छीन लिया। क्योंकि एक दहशतगर्द पार्टी को चुनाव चिह्न नहीं बांटा जा सकता है। 

पीटीआई समर्थकों ने सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया था हमला
पीएमएल-एन ने इससे पहले कहा था कि सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के चलते पीटीआई को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पीटीआई समर्थकों ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पिछले साल नौ मई को सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। उसके बाद से दस हजार से ज्यादा पीटीआई कार्यकर्ताओं व नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

नवाज को चौथी बार सत्ता में लाएगी जनता: मरियम
लाहौर से करीब 125 किलोमीटर दूर रैली में मरियम ने कहा, आप कहते हैं कि यह आपका चुनाव चिह्न था। हकीकत में यह एक डंडा था, जिसका इस्तेमाल आपने सरकार और सेना के खिलाफ किया। पीटीआई के साथ जो हो रहा है, वह उसकी करतूतों का नतीजा है। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर वे देश में समृद्धि चाहते हैं तो उनके पिता नवाज शरीफ को वोट दें। इमरान खान ने कहा था कि शरीफ अंपायरों (सैन्य प्रतिष्ठान, ईसीपी और सीजेपी) के साथ (चुनाव) मैच खेल रहे हैं। इसके जवाब में मरियम ने कहा, नवाज शरीफ की असली अंपायर जनता है। जनता ही उन्हें चौथी बार सत्ता में लाएगी। 
विज्ञापन

आम चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगी पीटीआई: गौहर खान
वहीं, विवादों में घिरे पीटीआई के शीर्ष नेता गौहर खान ने कहा कि उनकी पार्टी आम चुनावों का बहिष्कार नहीं करेगी। गौहर का यह बयान चुनाव चिह्न क्रिकेट बैट रद्द होने की पृष्ठभूमि में आया है। उन्होंने कहा, हम चुनावों का बहिष्कार नहीं करेंगे। अल्लाह की मर्जी से पूरी तरह से उनमें भाग लेंगे। गौहर ने कहा कि पीटीआई तीन दिनों के भीतर चुनाव चिह्न के साथ उनके समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें