फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक का दोहरा चरित्र: लंदन से 150 'खास' लोगों को विशेष विमान से बुलाया, आम नागरिकों को छोड़ा

Fri, 17 Apr 2020 12:37 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस - फोटो : PIA
विज्ञापन

पाकिस्तान सरकार का अपने नागरिकों को लेकर दोहरा चरित्र एक बार फिर से सामने आया है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड में फंसे अपने अमीर नागरिकों को तो विशेष विमान से वापस बुला लिया लेकिन गरीब और आम पाकिस्तानियों को वहीं पर ही छोड़ दिया।

विज्ञापन


दरअसल, नौ अप्रैल को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की विशेष उड़ान लंदन से करीब 150 'खास' लोगों को लेकर इस्लामाबाद पहुंची। जबकि विमान में काफी सारी सीटें खाली थीं। पाकिस्तान के 400 आम लोग अभी भी ब्रिटेन में फंसे हुए हैं। उनके पास देश लौटने का कोई साधन नहीं है। 

हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से सफाई दी गई है कि सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए विमान में सीटें खाली छोड़ी गईं थीं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, एक मंत्री का परिवार और करीब 150 खास लोग लंदन में फंसे हुए थे और वो जल्द से जल्द देश लौटना चाहते थे। 
विज्ञापन


जियो टीवी की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की इमरान सरकार ने इन खास लोगों को वापस लाने के लिए तो विशेष उड़ान का इंतजाम कर दिया लेकिन बाकी लोगों को लाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है। क्योंकि उनकी सिफारिश करने वाला कोई नहीं था। 

पाकिस्तान के उच्चायोग ने भी इस बात की पुष्टि की है कि एयरलाइंस को सिर्फ उन लोगों की सूची दी गई थी जिनकी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय या एयरलाइंस के मुख्य कार्यालय की ओर से सिफारिश की गई थी। विमान में किसी तरह जगह बनाने में सफल दो आम नागरिकों ने बताया कि उन्होंने मंत्री स्तर पर सिफारिश लगवाई थी। 

बता दें इससे पहले इमरान सरकार ने चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्रों को भी वापस लाने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि उनको वापस लाकर हम चीन को यह नही ंदिखाना चाहते कि संकट की इस घड़ी में पाकिस्तान उसके साथ नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें