फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बची कप्तानी: इमरान खान से छिना प्रधानमंत्री का पद, जानें वर्ल्ड कप हीरो का क्रिकेट के मैदान से सियासत तक का सफर

Sun, 10 Apr 2022 01:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

10 साल तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बने रहने और वर्ल्ड कप जीत के हीरो इमरान खान सियासत के कप्तान बने रहते हैं या नहीं, इस पर फैसला आज हो जाएगा। पाकिस्तान के संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज मतदान होना है। 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से करीब चार दशक पहले जब बॉल टेंपरिंग आम बात थी, तब इमरान खान की गेंदों को छूना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था। लेकिन अब जब इस पर प्रतिबंध लग चुका है, तो इमरान खान ने गेंद से छेड़छाड कर दी। हालांकि, इस बार उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने रोक दिया और सजा के तौर पर अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने का आदेश दे दिया। आज इस अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ और साफ हो गया कि इमरान भी पाकिस्तान के बाकी प्रधानमंत्रियों की तरह पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इमरान का साफ कहना है कि वे सरकार में रहें या न रहें, लोगों को प्रभावित करने के लिए राजनीति में बने रहेंगे। इसी के साथ उन्होंने अपना वक्तव्य- मैं आखिरी बॉल तक खेलूंगा भी दोहराया है। ऐसे में 10 साल तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बने रहने और वर्ल्ड कप जीत के हीरो इमरान खान सियासत की सियासत को समझने के लिए जानते हैं कि इमरान ने कैसे क्रिकेट के मैदान से संसद तक का सफर तय किया और कैसे राजनीति में जुझारुपन दिखाया...

विज्ञापन

 
10 साल तक रहे कप्तान 
इमरान खान 10 साल तक पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 48 टेस्ट मैच खेले। इसमें 14 मैच में जीत मिली, आठ हारे तो 26 ड्रा रहे। इसके अलावा उन्होंने 139 वनडे मैच खेले। इसमें 77 पाकिस्तान ने जीते, 57 मैच उनकी टीम हार गई। 1992 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान भी इमरान खान ही थे। 
विज्ञापन




जानते हैं इमरान खान का सफर...

1952 - लाहौर के पश्तून परिवार में जन्म

1971- टेस्ट मैच में डेब्यू

1974- वनडे में डेब्यू

1982- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बने

1992- वर्ल्ड कप विजेता टीम के हीरो रहे

1996- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की स्थापना की

2002- परवेश मुशर्रफ के सैन्य शासन के दौरान हुए आम चुनाव में पीटीआई ने पहली और एक मात्र सीट जीती

2010- आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल

2018- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें