फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान का दावा, पाकिस्तान के हालात भारत समेत तमाम देशों से बेहतर

Thu, 11 Jun 2020 09:01 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • ‘लॉकडाउन पूरी तरह लागू न करने से फायदा मिला, भारत जैसी हालत नहीं’
  • ‘विपक्ष की मंशा, अर्थव्यवस्था तबाह हो जाए ताकि सरकार पर हमले कर सकें’
  • लोगों से दिशा निर्देश मानने की अपील, लॉकडाउन फिर लागू करने से कोई फायदा नहीं
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन की तमाम आलोचनाओं और पाकिस्तान सरकार को कोरोना के मोर्चे पर फेल बताने के अगले ही दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान के हालात दुनिया के तमाम देशों से बेहतर हैं।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसके लिए उन्होंने पूरी दुनिया की मिसाल देते हुए कहा कि अगर कोरोना का ग्राफ देखें तो पहले ये तेजी से बढ़ता है फिर नीचे जाता है और अभी पाकिस्तान में ये तेजी से बढ़ रहा है।

देश के नाम अपने संदेश में इमरान ने कहा कि इस मुश्किल समय में देश को एकजुट होकर इस संकट से लड़ना चाहिए। आम लोगों को ये समझना बेहद जरूरी है कि अगर वो निर्धारित मानकों के तहत नहीं चलते और दिशा-निर्देशों को नहीं मानते तो उनके लिए और पूरे मुल्क के लिए बहुत बड़ा खतरा है।
विज्ञापन


इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान अभी तक इसलिए बचा हुआ है क्योंकि यहां पूरी तरह लॉकडाउन नहीं रहा और न ही उसे बढ़ाया गया।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि आम तौर पर देखा गया है कि कोरोना का असर ज्यादातर कच्ची आबादी में होता है, अमीरों पर इसका असर कम देखा गया है।

पाकिस्तान ने निर्माण क्षेत्र को खोल दिया और सरकार ने लोगों तक पैसे पहुंचाए, इसलिए पाकिस्तान की स्थिति भारत जैसी नहीं है।

इमरान खान ने कहा कि विपक्ष की मंशा है कि देश की अर्थव्यवस्था बरबाद हो जाए ताकि वो सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकें। लेकिन पाकिस्तान की स्थिति दुनिया के तमाम देशों से बेहतर है।

उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपनी टीम पर भरोसा है और गर्व है कि उसने ऐसे संकट के वक्त में अस्पतालों, डॉक्टर्स और आम लोगों के बीच बेहतर काम किया है।

उन्होंने अपनी रिसर्च टीम को बधाई दी कि उन्होंने बगैर किसी दबाव के इतने बेहतर तरीके से अपने देश की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन किया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें