फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान खान की हत्या की कोशिश का मामला, PTI सदस्यों का केस दर्ज होने तक विरोध जारी रखने का एलान

Mon, 07 Nov 2022 02:50 AM IST
देव कश्यप एएनआई, इस्लामाबाद।

सार

इमरान खान ने घोषणा की कि राजधानी इस्लामाबाद की ओर उनका लंबा मार्च मंगलवार को शहर में उसी जगह से फिर से शुरू होगा जहां उनपर हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि मैं यहां से (लाहौर में) मार्च को संबोधित करूंगा और हमारा मार्च अगले 10 से 14 दिनों के भीतर, गति के आधार पर रावलपिंडी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
Imran Khan Long March (File Photo) - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्यों द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर देश भर में रविवार को भी विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। एआरवाई न्यूज के अनुसार, लगातार तीसरे दिन कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने संकल्प लिया है कि प्राथमिकी दर्ज होने तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे। प्रदर्शनकारियों ने विरोध के दौरान फैसलाबाद के घंटा घर चौक को भी जाम कर दिया। क्वेटा के रेड जोन और कराची के फाइव-स्टार चौरंगी में भी विरोध-प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

 

एआरवाई न्यूज के अनुसार, शहर भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पीटीआई सदस्य फारुख हबीब ने दावा किया कि पूरा देश इमरान खान के साथ खड़ा है। एआरवाई न्यूज ने हबीब के हवाले से कहा कि "पाकिस्तान को गुलामी के लिए आजादी नहीं मिली।" 

इससे पहले रविवार को इमरान खान ने घोषणा की कि राजधानी इस्लामाबाद की ओर उनका लंबा मार्च मंगलवार को शहर में उसी जगह से फिर से शुरू होगा जहां उनपर हमला किया गया था। डॉन ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खान के हवाले से कहा कि "हमने तय किया है कि हमारा मार्च मंगलवार को वजीराबाद में उसी जगह से फिर से शुरू होगा जहां मुझे और 11 अन्य को गोली मारी गई थी, और जहां मोअज्जम (Moazzam) शहीद हुए थे।"

विज्ञापन

 

इमरान ने पीटीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स से प्रसारित प्रेस रिलीज में कहा कि "मैं यहां से (लाहौर में) मार्च को संबोधित करूंगा और हमारा मार्च अगले 10 से 14 दिनों के भीतर, गति के आधार पर रावलपिंडी पहुंच जाएगा।" पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख ने कहा कि एक बार जब मार्च रावलपिंडी पहुंच जाएगा, तो वह इसमें शामिल होंगे और खुद इसका नेतृत्व करेंगे।


गौरतलब है कि इमरान खान को गुरुवार को वजीराबाद में उनके लॉन्ग मार्च के दौरान गोली मार दी गई थी, जिससे उनके पैरों में गोली लग गई थी। पैर में चोट लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। कथित हत्या के प्रयास के एक दिन बाद पीटीआई प्रमुख ने कहा था कि उन्हें पहले से पता था कि उनके खिलाफ हत्या की योजना बनाई जा रही थी। हत्या के प्रयास के बाद खान ने अपने पहले संबोधन में कहा था कि रैली में जाने से एक दिन पहले मुझे पता चल गया था कि मेरे खिलाफ वजीराबाद या गुजरात में हत्या की योजना बनाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें