फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: संघीय-प्रांतीय चुनावों की न्यायिक आयोग से जांच की मांग, इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Wed, 20 Mar 2024 05:46 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनावों में धांधली के आरोपों की जांच को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनावों में धांधली के आरोपों की जांच को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जिसमें उन्होंने एक न्यायिक आयोग के जरिए जांच की मांग की है। गौरतलब है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने आठ फरवरी के आम चुनाव के नतीजों में हेरफेर का आरोप लगाकर नतीजों को मानने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


इमरान खान की पार्टी ने की जांच की मांग
पीटीआई नेता और वरिष्ठ वकील हामिद खान ने इमरान खान की ओर से याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि न्यायिक आयोग को आठ फरवरी को हुए आम चुनावों की प्रक्रिया और आचरण से संबंधित मामलों की जांच, ऑडिट और समीक्षा करनी चाहिए। परिणामों की जांच पूरी होनी चाहिए और रिपोर्ट्स को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। 

चुनाव के नतीजों में धांधली हुई थी- पीटीआई 
पीटीआई ने याचिका में दावा किया कि संघीय और पंजाब स्तर पर सरकार बनाने के सभी परिणामों को तब तक निलंबित कर दिया जाना चाहिए, जब तक नियुक्त न्यायिक आयोग द्वारा जांच के नतीजे सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं। इमरान खान की पार्टी पीटीआई का दावा है कि उसने नेशनल असेंबली की लगभग 180 सीटें जीती थीं, लेकिन नतीजों में धांधली हुई और उसे दर्जनों सीटों से वंचित कर दिया गया। 
विज्ञापन


पीटीआई ने न्यायिक आयोग से की जांच की मांग
गौरतलब है कि पीटीआई 266 सीटों में से केवर 92 सीटें जीतीं थी। सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने कुछ अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई है। हालांकि, पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इन आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मतदान निष्पक्ष तरीके से हुआ और परिणाम उसी के अनुसार सामने रखे गए थे। बता दें नेशनल असेम्बली की कार्यवाही के दौरान पीटीआई के सांसद भी मौजूद रहते हैं, लेकिन उनका दावा है कि अन्याय के खिलाफ विधानसभाओं के साथ-साथ सड़कों पर भी विरोध प्रदर्शन कर रही है। चुनाव के बाद इमरान खान की पार्टी ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में सरकार बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें