फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभियोग : डेमोक्रेट नेताओं ने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को धोखा दिया

Thu, 12 Dec 2019 12:43 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

प्रतिनिधि सभा में सदन के डेमोक्रेट नेताओं ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने का आव्हान करते हुए उन पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। डेमोक्रेटों ने महाभियोग के दो अनुच्छेदों में कहा कि ट्रंप ने न सिर्फ राष्ट्रहितों को अनदेखा किया बल्कि उन्हें चोटिल करते हुए ताकत का बेजा इस्तेमाल करते हुए कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश भी की। ऐसा कर ट्रंप ने देश को धोखा दिया।

विज्ञापन


डेमोक्रेटों ने अपने नौ छोटे पन्नों के प्रस्ताव के अनुच्छेदों में आरोप लगाया कि ट्रंप ने यूक्रेन की सरकार से डेमोक्रेटिक सॉलिसिटिंग योजना की सहायता के रूप में चुनावी मदद हासिल करने की कोशिश की। ऐसा करने के लिए, ट्रंप ने दो आधिकारिक कार्रवाई का लाभ उठाया। इसी के तहत 2020 में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट पार्टी के संभावित प्रत्याशी बिडेन और उनके बेटे की यूक्रेन में अनधिकृत जांच कराने की मांग भी शामिल थी। इन सभी कृत्यों में राष्ट्रपति ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को अनदेखा किया।

मतदान की समय सीमा नहीं
अमेरिकी संसदीय समिति महाभियोग की दो धाराओं पर अब सुनवाई करेगी। यह सार्वजनिक सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। सदन में इन पर मतदान के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। इस बीच सदन की न्यायिक समिति के अध्यक्ष जेरी नाडलर ने आरोप लगाया था कि ट्रंप अपने लाभ के लिए 2020 चुनाव को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमजोर हैं धाराएं
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि डेमोक्रेटों की महाभियोग की धाराएं बेहद कमजोर हैं और साथ ही अपने कुछ गलत ना करने की बात भी उन्होंने दोहराई। ट्रंप ने कहा कि रिपब्लिकन एकजुट हैं और यह डेमोक्रेटों की सिर्फ एक साजिश है। यह एक घिनौनी चीज है, डेमोक्रेट कुछ खास खोज नहीं पाए हैं क्योंकि उन्होंने दो धाराएं रखी हैं, जो सच कहूं तो बेहद कमजोर हैं, वे काफी कमजोर हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

थानोस के निर्माता ने ट्रंप को दिखाया सबसे ताकतवर खलनायक

मार्वल कॉमिक्स कैरेक्टर थानोस के निर्माता जिम स्टारलिन ने राष्ट्रपति ट्रंप को एक वीडियो में एक खलनायक के रूप में दिखाया गया है। जो कि एवेंजर्स द एंड गेम से प्रेरित है। ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में ट्रंप वॉर रूम हैशटैग के साथ एक छोटी क्लिप पोस्ट की गई है। जिसमें ट्रंप को थानोस के रूप में दिखाया गया है। इसमें वह सबसे ताकतवर खलनायक के रूप में हैं।

चैरिटी फंड के दुरुपयोग करने पर ट्रंप को देने होंगे 20 लाख रुपये
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक चैरिटी फंड के दुरुपयोग करने पर बुरी तरह से फंस गए हैं। इसके लिए अब उन्हें 20 लाख रुपये देने को कहा गया है। न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल ने जल्द से जल्द भुगतान करने के लिए फटकार भी लगाई गई थी। बता दें कि साल 2018 में ट्रंप पर आरोप लगा था कि उन्होंने डोनाल्ड जे ट्रंप फाउंडेशन फंड का इस्तेमाल अपने निजी कामों के लिए किया। 

यही नहीं उन पर आरोप है कि इन पैसों का इस्तेमाल उन्होंने साल 2016 में कई अभियानों के लिए भी किया था। जानकारी के मुताबिक, इस फंड का इस्तेमाल करने के लिए ट्रंप ने अलग से एक चैरिटी बनाई। इसके बाद इन पैसों को इस्तेमाल आठ चैरिटी में इस्तेमाल की गई। 

इनमें आर्मी इमरजेंसी रिलीफ, चिल्ड्रन एड सोसाइटी, सिटीमलेस-ऑन-व्हील्स, एक घंटा, मार्था टेबल, यूनाइटेड नेग्रो कॉलेज फंड, यूनाइटेड वे ऑफ नेशनल कैपिटल एरिया और यूएस होलोकॉस्ट मेमोरियल म्यूजियम शामिल हैं। अलग-अलग चैरिटी का आरोप है कि ट्रंप ने उनके साथ धोखा दिया और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें