फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: 'कुछ नहीं बचा, सिर्फ मौत दिखाई दे रही थी', इस्राइली सेना की वापसी के बाद खान यूनिस शहर लौटे फलस्तीनी

Mon, 08 Apr 2024 07:55 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, खान यूनिस

सार

हमास और इस्राइल युद्ध ने खान यूनिस शहर की तस्वीर ही बदल दी। तकरीबन चार लाख की आबादी वाला शहर पूरी तरह खंडहर बन गया है। वहां रहने वाली महा थायर ने कहा कि मैं टूटे हुए घर में ही रहूंगी क्योंकि यह तंबू लगाने से बेहतर है। 
विज्ञापन
गाजा का खान यूनिस शहर खंडहर में तब्दील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल सात अक्तूबर को गाजा स्थित हमास आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में इस्राइली ने आतंकी समूह के ठिकानों को निशाना बनाया। इस घटना को तकरीबन सात महीनें बीत जाने के बाद गाजा की सूरत ही बदल गई। हमास-इस्राइल युद्ध से पहले दक्षिणी गाजा में लगभग चार लाख लोग रहते है, लेकिन अब वहां मलबों का ढेर दिखाई दे रहा है। दक्षिणी गाजा में रहने वाली महा थायर ने कहा कि अब हमारे पास कोई शहर नहीं है। 
विज्ञापन


इस्राइली सेना शहर खान यूनिस से वापस लौटीं
इस्राइली सैनिकों की वापसी के बाद कुछ फलस्तीनी दक्षिणी गाजा में लौट आए हैं। उन्हीं में से वहां रहने वाली महा थायर भी है। 38 वर्षीय महा थायर ने बताया कि युद्ध ने पूरे शहर की तस्वीर ही बदल दी। जब मैं यहां पहुंची तो अब हमारे पास कोई शहर नहीं बल्कि सिर्फ मलबे का ढेर है। वहां कुछ भी नहीं बचा है। जब मैं पुरानी यादें के बारे में सोचती हूं तो मुझे रोना आता है। सड़कों से गुजरते हुए मैं खुद को रोने से नहीं रोक पाती हूं। 

अब कोई शहर नहीं बचा, सिर्फ गंध आ रही- थायर
एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया एजेंसी को दिए साक्षात्कार में खान यूनिस की रहने वाली महा थायर ने कहा कि उस शहर में अब लाशों की गंध आ रही है। मलबों के ढेर के अलावा वहां कुछ नहीं है सिर्फ मौत दिखाई दे रही थी। गौरतलब है कि रविवार को खान यूनिस से इस्राइली सैनिकों की वापसी के बाद थायर दक्षिणी गाजा शहर में लौटीं थी। हमास और इस्राइल के युद्ध में थायर का घर तबाह हो गया। चार बच्चों की मां महा थायर ने कहा कि सभी सड़कों पर बुलडोजर चला दिया गया है। यहां अजीब सी गंध आ रही है। मैंने लोगों को खुदाई करते और शवों को बाहर निकालते देखा है। 
विज्ञापन


तंबू लगाने से बेहतर है टूटे घर में ही रहना- थायर
जैसे ही इस्राइली सेना ने कहा कि वह खान यूनिस से वापस लौट रही है, तो वहां रहने वाले लोग अपने घरों के देखने ले उमड़े। हालांकि कुछ के घर वहां पूरी तरह से तबाह हो गए। कुछ के घर आंशिक रूप से नष्ट हुए थे। खान यूनिस के पश्चिम में पॉश हमाद सिटी जिले की थायर ने कहा कि वह बहुत हैरान और दुखी थी। वहां कोई दीवार या खिड़कियां नहीं थी। ज्यादातर आवासीय टावर पूरी तरह से उखड़ गए। थायर ने कहा कि भले ही मेरा घर तबाह हो गया। भले ही यह रहने के लिए उपयुक्त न हो, लेकिन यह तंबू लगाने से बेहतर है। वे उस टूटे घर में ही रहने लगी हैं। रोते हुए महा थायरा ने कहा कि मेरे पड़ोसियों का घर टूट गया है। समझ नहीं आ रहा है वे कहां रहेंगे। चारों ओर सब कुछ खंडहर होने के साथ, तस्वीरों में आदमी टूटे हुए कंक्रीट और नालीदार लोहे की छत के बीच खड़ा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें