अमेरिका के फ्लोरिडा में पश्चिमी तट पर पहुंचे इयान तूफान ने विकराल रूप धारण कर लिया है। यह श्रेणी तीन से श्रेणी चार के तूफान में तब्दील हो गया है। पूर्वानुमानकर्ताओं के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने यह जानकारी दी है। दरअसल, तूफान ने क्यूबा में भी भारी तबाही मचाई थी। इयान ने 27 सितंबर को क्यूबा के वेस्ट कोस्ट पर दस्तक दी थी। यह तूफान कैरेबियन समुद्र से उठा था। अब यह अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। इससे पहले क्यूबा में तूफान के दौरान 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थीं। तेज हवा के साथ यहां बारिश भी हुई थी। इससे पूरे देश में बिजली गुल हो गई थी। बताया जा रहा है कि तूफान की वजह से अब तक करीब एक करोड़ का जीवन प्रभावित हुआ है।