फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान में तूफान ‘बाइलू’ ने मचाया कहर, बिजली आपूर्ति ठप अब बढ़ा दक्षिण चीन की ओर

Sun, 25 Aug 2019 10:47 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिण ताइवान में उष्णकटिबंधीय तूफान बाइलू से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान दक्षिणी चीन की ओर आगे बढ़ गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलीपींस में भूस्खलन की एक अन्य घटना में 18 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए।

आपदा राहत बल के एक अधिकारी ने बताया कि ताइवान के तिनान शहर में एक गिर हुए पेड़ से टकरा कर 18 साल के एक मोटरसायकिल सवार की मौत हो गई। तूफान से जुड़ी अनेक घटनाओं में ताइवान में घायलों की संख्या नौ हो गई है।

बाइलू के द्वीप के दक्षिणी हिस्से से गुजरने के दौरान तेज बारिश हुई और 118 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। हुआलिन काउंटी में भूस्खलन के कारण 14 पर्यटक फंस गए। शनिवार दोपहर तक द्वीप से कम से कम 450 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। तूफान के कारण 12 घरों में बिजली की आपूर्ति ठप है। 
विज्ञापन


इस तूफान के चलते ताइवान में दुकानों और विद्यालयों को बंद करना पड़ा और साथ ही 350 से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए 34 हजार सैनिकों को तैनात किया गया है।  ताइवान की मीडिया ने कहा कि रविवार तक भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें