फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर भी मौजूद है मंगल ग्रह, तीन दिन रहने का किराया मात्र 4.80 लाख रुपये

Sun, 25 Aug 2019 10:41 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

  • एक हॉलिडे वेबसाइट ट्रिप एंड वाइजर ने धरती पर ही कृत्रिम ग्रह तैयार कर लिया है। जो एकदम मंगल ग्रह जैसा दिखता है।
  • ये ग्रह आर्टिफिशियल प्लेनेट उत्तरी स्पेन की गुफाओं में बनाया गया है।
  • कंपनी ने लोगों को यहां तीन दिन और रातें बिताने का ऑफर दिया है। जिसका किराया 4.80 लाख रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
कृत्रिम मंगल ग्रह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगल ग्रह पर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खुशखबरी है। एक हॉलिडे वेबसाइट ट्रिप एंड वाइजर ने धरती पर ही कृत्रिम ग्रह तैयार कर लिया है। जो एकदम मंगल ग्रह जैसा दिखता है। ये ग्रह आर्टिफिशियल प्लेनेट उत्तरी स्पेन की गुफाओं में बनाया गया है। कंपनी ने लोगों को यहां तीन दिन और रातें बिताने का ऑफर दिया है। जिसका किराया 4.80 लाख रुपये तय किया गया है।

मिलेगा मंगल ग्रह जैसा अनुभव

ये कृत्रिम मंगल ग्रह धरती से 196 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और 1.4 किलोमीटर लंबी गुफा है। दावा किया गया है कि गुफा में बिल्कुल मंगल ग्रह जैसा नजारा देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक जगह का पहला ट्रायल हो चुका है और यहां पहुंचकर दुनिया एवं लोगों से आप काफी दूर हो जाएंगे। इसे अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन

 

प्रशिक्षण है बेहद जरूरी

हालांकि यहां रहने के लिए पर्यटकों को 30 दिन के प्रोग्राम का हिस्सा बनना होगा। उन्हें तीन हफ्ते का ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना होगा। वहीं संबंधित पर्यटक को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनाने के लिए तीन दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिसके बाद ही उन्हें यहां रहने की अनुमति मिलेगी। उन्हें खास उपकरण पहनकर ही इस कृत्रिम मंगल पर जाना होगा। 

एक यादगार सफर

इस कंपनी का कहना है कि ये यात्रा किसी रोमांच से कम नहीं होगी। जिसने इस सफर को जी लिया, वो उसे कभी नहीं भुला पाएगा। कंपनी का कहना है कि वह ट्रिप एडवाइजर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें