फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजग-गजब: मैनेजर ने फर्जी नाम से जमा किया बायोडेटा, कंपनी के एचआर ने चंद सेकेंड में किया खारिज; टीम बर्खास्त

Mon, 30 Sep 2024 09:40 AM IST
श्वेता महतो वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

मैनेजर ने इन गड़बड़ियों को मैनेजमेंट के सामने रखा। उन्होंने इस गंभीर स्थिति पर कहा कि अगले कुछ हफ्तों में एचआर विभाग के आधे लोगों को निकाल दिया गया। मैनेजर ने बताया कि उन्हें एंगुलर एक्सपर्टीज की आवश्यकता थी, लेकिन सिस्टम एंगुलरजेएस के लिए फिल्टर कर रहा था।
विज्ञापन
एचआर टीम बर्खास्त - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक मैनेजर द्वारा अपनी कंपनी के एप्लिकेंट ट्रैकिंग सिस्टम (एटीएस) में एक गंभीर गलती का पता चलने के बाद पूरी एचआर टीम को बर्खास्त कर दिया गया। इस सिस्टम को नियुक्ति को सुव्यवस्थित करने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन यह मैनेजर के परीक्षण आवेदन समेत सभी नौकरी उम्मीदवारों के अनुरोध को अस्वीकार कर रहा था। अपना अनुभव साझा करते हुए कंपनी के मैनेजर ने बताया कि एचआर विभाग पिछले तीन महीने से एक उपयुक्त उम्मीदवार ढूंढने में असमर्थ थे। उन्हें सिस्टम की गलती का अंदाजा भी नहीं था। यह देखते हुए मैनेजर ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


मैनेजर का बायोडेटा खारिज
मैंनेजर ने अपना बायोडेटा जमा किया, लेकिन यह देखते हुए वे चौंक गए कि कुछ ही सेकेंड में उनके अनुरोध को खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा, "मैंने एक नया ईमेल बनाकर फर्जी नाम से अपना बायोडेटा जमा किया। मैं यह देखना चाहता था कि सिस्टम में क्या गड़बड़ी है। कुछ ही सेकेंड में मेरा बायोडेटा खारिज कर दिया गया। एचआर ने मेरा बायोडेटा तक नहीं देखा।" मैनेजर ने खुलासा किया कि कंपनी का एप्लिकेशन ट्रैकिंग सिस्टम बिना मूल्यांकन के स्वचालित रूप से उम्मीदवारों के अनुरोध को खारिज कर रहा है।

एचआर टीम बर्खास्त
मैनेजर ने इन गड़बड़ियों को मैनेजमेंट के सामने रखा। उन्होंने इस गंभीर स्थिति पर कहा, अगले कुछ हफ्तों में एचआर विभाग के आधे लोगों को निकाल दिया गया। मैनेजर ने बताया कि उन्हें एंगुलर एक्सपर्टीज की आवश्यकता थी, लेकिन सिस्टम एंगुलरजेएस के लिए फिल्टर कर रहा था। कंपनी के मैनेजर ने कहा, "क्रोधित करने वाली बात यह थी कि मैंने एचआर से उम्मीदवारों के बारे में लगातार पूछताछ की। उन्होंने हमेशा मुझे बताया कि उनके पास उम्मीदवार थे जो पहली स्क्रीनिंग प्रक्रिया में पास नहीं हो पाए। एचआर विभाग में काम करना वाले बहुत आलसी होते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की गड़बड़ियों को जल्द और कुछ ही मिनटों में सुलझाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें