फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मामले में 8 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 02:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
विज्ञापन
हांगकांग पुलिस - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को आठ और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने विपक्षी ताकतों पर लगातार कार्रवाई की है।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है। लेकिन कार्यकर्ताओं की उम्र 24 और 64 वर्ष के बीच है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोकतंत्र समर्थक पूर्व विधायक और अनुभवी कार्यकर्ता लेउंग क्वोक-हंग, जिसे लॉन्ग हेयर के नाम से जाना जाता है, गिरफ्तार किए गए लोगों में से थे।

इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में एक छोटे स्तर पर किए गए प्रदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने एक जुलाई को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें