फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दीं होली की शुभकामनाएं; इस्राइली राजदूत ने भारतीयों को अपना परिवार बताया

Mon, 25 Mar 2024 11:54 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi 2024: रंगों का त्योहार होली भारत सहित दुनियाभर में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को रंग-गुलाल के साथ होली खेली जा रही है। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन (File) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को भारत सहित दुनियाभर में होली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर विदेश में लोग को रंग-गुलाल के साथ होली खेल रहे हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने होली के त्योहार पर शुभकामनाएं दी हैं। अल्बानीज ने इसे रंग, प्रेम और नए जीवन का आनंदमय उत्सव कहा है। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत के जरिए नयेपन का संदेश ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए प्रेरणा है।

अमेरिका में झूमे लोग
अमेरिका में होली का त्योहार राजधानी वाशिंगटन डीसी के ड्यूपॉन्ट सर्कल में मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों ने संगीत का लुत्फ उठाया और नृत्य किया। 
विज्ञापन

 
नॉर्वे के राजदूत बोले- बुरा ना मानो होली है
भारत में नॉर्वे के राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। स्टेनर ने हिंदी में पोस्ट करते हुए लिखा, 'होली है भाई होली है! बुरा ना मानो होली है!'
 
इस्राइली राजदूत ने लिखा भावुक संदेश
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने होली की शुभकामनाएं देते हुए भारतीयों को अपना परिवार बताया है! गिलोन ने कहा, 'आइए इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए प्रार्थनाओं के साथ मनाएं।'

हालांकि, इस्राइली राजदूत ने कहा, 'इस साल उन्हें होली के आनंदमय उत्सव में शामिल होना मुश्किल लग रहा है, यह जानते हुए कि इस्राइली बच्चे, महिलाएं और पुरुष अभी भी गाजा के अंधेरे सुरंगो में बंदी बने हुए हैं।'
विज्ञापन

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुबेला ने दीं होली की बधाई
रंग के त्योहार होली पर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'आज, भारत सबसे खूबसूरत और रंगीन वसंत की छुट्टी में होली मना रहा है। मैं सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं। यहां कीव में महात्मा गांधी के स्मारक के सामने खड़े होकर, मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि इस सप्ताह मैं अपनी पहली भारत यात्रा पर आऊंगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें