फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दीं होली की शुभकामनाएं, राष्ट्रपति जरदारी ने भी दिया ये संदेश

Mon, 25 Mar 2024 01:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी इस मौके पर हिंदुओं को बधाई दी। 
विज्ञापन
पाकिस्तान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगों का त्योहार होली भारत सहित दुनियाभर में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को रंग-गुलाल के साथ दुनियाभर में हिंदू समुदाय होली मना रहा है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


हम बहु-धार्मिक विशेषताओं पर गर्व करते हैं: शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने संदेश में लोगों से हमारे मतभेदों को ताकत के रूप में मनाने का संकल्प लेकर इस शुभ त्योहार को मनाने का आग्रह किया। शरीफ ने कहा, 'रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर मैं हिंदू समुदाय को शुभकामनाएं देता हूं। पाकिस्तानी होने के नाते हम अपने समाज की बहु-जातीय, बहुभाषी, बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक विशेषताओं पर गर्व करते हैं।'

उत्सव शांति, समृद्धि और खुशी लाए: जरदारी
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी इस मौके पर हिंदुओं को बधाई दी। जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान का संविधान धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है। यह एक विविध राष्ट्र के रूप में उसकी स्थिति को दर्शाता है, जहां सभी धर्मों के लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं। उन्होंने रविवार को अपने संदेश में कहा, 'यह उत्सव न केवल हिंदुओं के जीवन में बल्कि सभी लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लाए।'
विज्ञापन


पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी होली का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदू परिवारों के लिए एक विशेष होली पैकेज
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी होली के अवसर पर हिंदू समुदाय को बधाई दी। इसके साथ ही मरियम ने 700 हिंदू परिवारों के लिए एक विशेष होली पैकेज की घोषणा की। सीएम सचिवालय के अनुसार, हिंदू समुदाय के लिए होली पैकेज के हिस्से के रूप में प्रत्येक को 10,000 रुपये के चेक बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें