फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटास राज मंदिर में दर्शन के लिए पाकिस्तान जाएंगे हिंदू श्रद्धालु

Fri, 13 Dec 2019 02:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Katas Raj Temple - फोटो : twitter
विज्ञापन

कश्मीर को लेकर जारी तनाव के बावजूद पंजाब प्रांत में स्थित कटास राज मंदिर में दर्शन के लिए 50 से अधिक भारतीय हिंदू श्रद्धालु इस सप्ताह पाकिस्तान आएंगे। पंजाब के चकवाल जिले में स्थित कटास राज परिसर में हिंदुओं के कई प्राचीन मंदिर हैं और वे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


इवैक्यू प्रापर्टी ट्रस्ट बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि 50 से ज्यादा भारत के हिंदू श्रद्धालुओं के इस सप्ताह यहां पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय श्रद्धालु शुक्रवार को वाघा सीमा के जरिए पाकिस्तान में दाखिल होंगे और शनिवार को कटास राज मंदिर पहुंचेंगे। भारतीय श्रद्धालु दस दिवसीय तीर्थयात्रा पर हैं।

आमतौर पर भारतीय श्रद्धालु साल में दो बार मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। पुलवामा आतंकी हमले के चलते इस बार श्रद्धालु शिवरात्रि पर कटास राज मंदिर नहीं आ सके थे। ईटीपीबी के उप सचिव सैयद फराज अब्बास ने बताया कि सरकार ने 200 श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम किया है।
विज्ञापन


भारतीय श्रद्धालु शिव प्रताप बजाज ने कहा, ‘मैं इस तीर्थयात्रा को लेकर काफी उत्साहित हूं। शिवरात्रि पर कटास राज पहुंचकर दर्शन को तैयार हूं। पिछले साल किसी कारण वश मैं दर्शन नहीं कर सका था।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें