फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: अस्पताल पर हमले के लिए 50 वकील गिरफ्तार, पांच मरीजों की हुई थी मौत

Fri, 13 Dec 2019 02:24 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अस्पताल पर हमले के लिए 50 वकील गिरफ्तार
  • गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों की बुधवार को मौत
  • बदले की भावना से किया था हमला
विज्ञापन
पाकिस्तान नें उग्र वकील - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की पुलिस ने एक अस्पताल पर हमला करने वाले 50 वकीलों को गिरफ्तार कर लिया। इन वकीलों में महिलाएं भी शामिल हैं।इस घटना में गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों की  बुधवार को मौत हो गई थी।

विज्ञापन


वकीलों ने बताया कि दो सप्ताह पहले एक साथी वकील पर लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी (पीआईसी) के डॉक्टरों ने हमला किया था। डॉक्टरों से बदला लेने के लिए बड़ी संख्या में वकीलों ने यहां पर हमला किया।

वकीलों के अस्पताल में घुसते ही वहां मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों को छोड़कर भाग गए थे। ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर भी बीच में ही इलाज छोड़कर भाग गए थे। जियो न्यूज ने बताया कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री यासमीन रशीद ने बाद में मीडिया को बताया कि घायलों की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों ने मरीजों को समय पर इलाज मुहैया कराने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन


लाहौर के पुलिस प्रमुख जुल्फिकार हमीद ने  गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि हमने 50 वकीलों को गिरफ्तार कर लिया है और आतंकवाद के आरोपों के तहत कुल 250 वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से वकीलों की पहचान कर ली है। हम बाकी वकीलों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में महिला वकील भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें