फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leicester: भारतीय उच्चायोग ने की लिस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा की निंदा, तुरंत कार्रवाई की मांग

Mon, 19 Sep 2022 06:54 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , लंदन
विज्ञापन
Hindu-Muslim tension in Leicester (file photo) - फोटो : twitter
विज्ञापन
लंदन में भारतीय उच्चायोग ने लिस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा की निंदा की और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उच्चायोग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि हम लिस्टर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा और हिंदू धर्मस्थल के परिसर में प्रतीक चिन्हों को नुकसान पहुंचाने की निंदा करते हैं। हमने इस मामले को प्रशासन के समक्ष उठाया है और अधिकारियों से हमारी मांग है कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराया जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि लिस्टर पुलिस ने हिंसा के मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है और शांति की अपील की, लेकिन तनाव कायम है। भारत-पाक एशिया कप मैच के बाद से इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में दोनों समुदायों के बीच तनाव है। हिंसा व तनाव की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी दौरान एक धर्मस्थल में तोड़फोड़ व झंडा निकालने की भी बात सामने आई है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लीसेस्टर में हिंदू-मुस्लिमों के बीच तनाव की शुरुआत एशिया कप मैच में 28 अगस्त को पाकिस्तान की हार से हुई थी। इसके बाद छह सितंबर को लिस्टर में गुस्साए पाकिस्तानी मुसलमानों ने हिंदुओं को निशाना बनाया था। इसी दौरान एक समुदाय ने दूसरे के समुदाय के एक धर्मस्थल का झंडा उखाड़ दिया था। रविवार को फिर दूसरे समुदाय के धर्मस्थल में तोड़फोड़ की खबर मिली। इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

ब्रिटेन के इस शहर में अशांति व गड़बड़ी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सोशल मीडिया में जारी रिपोर्टों में दावा किया गया कि ताजा हिंसा एक विरोध मार्च के कारण फैली। इसके वीडियो फुटेज में पुलिस को भीड़ को लोगों को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। इसी दौरान कांच की बोतलें फेंकी गईं और कुछ लोगों लाठियां और डंडों लेकर सड़क पर नजर आए। 

 

Muslims and Hindus clashing again in Leicester, England today.

विज्ञापन


Will we see this in the mainstream media tomorrow? I won't hold my breath 🤔 pic.twitter.com/hheUlXFNw0

— Paul B 🇬🇧 🔴 (@pauldbowen) September 17, 2022

 

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। बड़ी संख्या में लोगों की तलाशी ली गई है। हिंसा और नुकसान की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनकी जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज में लिस्टर के मेल्टन रोड पर एक धर्मस्थल के बाहर एक व्यक्ति को झंडा खींचते हुए दिखाया गया है। हालांकि पुलिस ने किसी धर्मस्थल पर तोड़फोड़ या झंडा निकाले जाने की घटना से इनकार किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें