फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lebanon: सीरियल धमाके से तिलमिलाए हिजबुल्ला का पटलवार, ड्रोन हमले में दो इस्राइली सैनिकों की मौत; सीमा पर तनाव

Thu, 19 Sep 2024 08:43 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

लेबनान में पिछले दो दिनों पेजर और रेडियो सेट के साथ-साथ वॉकी-टॉकी के विस्फोट में 35 से ज्यादा लोगों की मौत और तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वहीं युद्ध बढ़ने की आशंका के बीच हिजबुल्ला ने इस्राइल पर हमला किया है।
विज्ञापन
इस्राइल पर हिजबुल्ला ने ड्रोन से किया हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिजबुल्ला ने गुरुवार को उत्तरी इजरायल में एक नया हमला किया, क्योंकि युद्ध की आशंका बढ़ गई है। वहीं इस्राइली सेना के मुताबिक इस ड्रोन हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई हैं। वहीं इस हमले के बाद इस्राइली के रक्षा मंत्री ने कहा कि हिजबुल्ला को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि वह हिजबुल्लाह की धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


दो दिनों में पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट
ये माना जा रहा है कि ये उपकरण विस्फोट इस्राइल की तरफ से एक साथ अधिक से अधिक हिजबुल्ला सदस्यों को निशाना बनाने के लिए महीनों तक चलाए गए अभियान का अंजाम था। दो दिनों में, हिजबुल्ला की तरफ से इस्तेमाल किए गए पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट कर गए, जिससे कुछ लड़ाकी मौत हो गई और कई घायल हो गए। बता दें कि इस विस्फोट में कम से कम दो बच्चे मारे गए हैं।

हिजबुल्ला ने तीन सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
हिजबुल्ला ने गुरुवार की सुबह कहा कि उसने सीमा के पास उत्तरी इजरायल में तीन सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, जिनमें से दो ड्रोन से थे। इस्राइली सेना ने कहा कि ड्रोन हमले में कई लोग घायल हुए हैं। अस्पतालों के अनुसार उन्होंने कम से कम आठ रोगियों का इलाज किया। वहीं इस्राइली सेना ने गुरुवार की सुबह कहा कि उसने रात भर दक्षिणी लेबनान में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। गाजा में हमास के साथ इजरायल का 11 महीने पुराना युद्ध तब शुरू हुआ जब इसके उग्रवादियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया।
विज्ञापन


इस्राइल ने सीमा पर भेजी सैनिकों की टुकड़ी 
इस्राइल के अधिकारियों ने कहा कि इस्राइल ने एहतियात के तौर पर बुधवार को लेबनान के साथ अपनी सीमा पर और अधिक सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया। इस्राइल  के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि हिजबुल्ला के खिलाफ अतिरिक्त कार्रवाई के लिए योजनाए तैयार की गई हैं, हालांकि मीडिया ने बताया कि सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि लेबनान में एक बड़ा हमला किया जाए या नहीं।

उपकरणों में हुए विस्फोट की जांच जारी- लेबनान
वहीं दो पहले उपकरणों में हुए विस्फोट पर लेबनानी सेना ने कहा कि वह संदिग्ध पेजर और संचार उपकरणों का पता लगा रही है। जबकि देश के नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने अगले आदेश तक बेरूत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले सभी विमानों पर पेजर और वॉकी-टॉकी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें