दो व्यक्ति पीड़ित छात्र के पास आए और पहले पीड़ित छात्र को बस में प्रवेश नहीं करने दिया। उसके बाद पीड़ित को लाइटर से धमकाया गया और उसे प्रताड़ित किया गया।
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक 17 वर्षीय सिख किशोर पर घृणा अपराध के तहत हमले की खबर है। पीड़ित सिख किशोर हाई स्कूल का छात्र है। सार्वजनिक बस में झगड़े के बाद किशोर को बस स्टॉप पर निशाना बनाया गया। इस दौरान पीड़ित छात्र को जमकर पीटा गया और उस पर काली मिर्च का स्प्रे किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्या है मामला
घटना सोमवार को केलोना में रटलैंड रोड की है। जहां हाई स्कूल के छात्र को कथित तौर पर लातें मारी गईं, मुक्का मारा गया और काली मिर्च का स्प्रे छिड़का गया। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बयान में कहा कि पीड़ित सिख किशोर के बस से उतरने के बाद उस पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने घटना का विवरण नहीं दिया है। घटना पर कनाडा के विश्व सिख संगठन ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि पीड़ित छात्र को बस में भी पीटा गया था।
खबर के अनुसार, दो व्यक्ति पीड़ित छात्र के पास आए और पहले पीड़ित छात्र को बस में प्रवेश नहीं करने दिया। उसके बाद पीड़ित को लाइटर से धमकाया गया और उसे प्रताड़ित किया गया। विश्व सिख संगठन की उपाध्यक्ष गुंतास कौर ने घटना को अस्वीकार्य और हैरान करने वाला बताया। इस साल ब्रिटिश कोलंबिया में सिख युवक पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मार्च में भारतीय मूल के छात्र गगनदीप सिंह पर लोगों के एक समूह ने हमला किया था।