फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JK Rowling Death Threat: 'अगला नंबर तुम्हारा' अब हैरी पॉटर की लेखिका को मिली धमकी, रुश्दी का किया था समर्थन

Sun, 14 Aug 2022 08:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

JK Rowling received death threats: जिस ट्विटर हैंडल से जेके राउलिंग को धमकी दी गई है। उसने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मदार की प्रशंसा की है। उसने लिखा है कि यह शिया योद्धा व क्रांतिकारी है।
विज्ञापन
जेके राउलिंग - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) पर हमले के बाद उपन्यास हैरी पॉटर (Harry Potter) की लेखिका जेके राउलिंग (JK Rowling) को भी जान की धमकी मिली है। उनको यह धमकी रुश्दी के समर्थन में एक ट्वीट करने के बाद मिली है। दरअसल, 57 वर्षीय लेखिका राउलिंग ने सलमान रुश्दी पर हमले के बाद ट्विटर पर लिखा था कि इस तरह की घटना से वह काफी आहत हैं। उम्मीद करती हैं कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके इस ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा, "चिंता मत करिए। अगला नंबर आपका है।"

विज्ञापन


राउलिंग ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। इस धमकी के बाद राउलिंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया। इसके बाद स्क्रीनशॉट  साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया। 
विज्ञापन



धमकी देने वाले ने हादी मतार का किया समर्थन 
जिस ट्विटर हैंडल से राउलिंग को धमकी दी गई है। उसने सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले शख्स हादी मतार ( Hadi Matar) की प्रशंसा की है। उसने लिखा है कि यह शिया योद्धा व क्रांतिकारी है। धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए लिखा, ये आपकी गाइडलाइंस हैं, ना? इसके बाद उन्होंने हिंसा और आतंकवाद पर ट्विटर की गाइडलाइंस को भी साझा किया है। 
विज्ञापन


सलमान रुश्दी की हालत में सुधार
भारतीय मूल के उपन्यासकार और विश्व प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी की सेहत को लेकर थोड़ी राहत की खबर आ रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक रुश्दी को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और फिलहाल वह बातचीत करने में सक्षम हो गए हैं। उन पर न्यूयॉर्क में चाकू से हमला किया गया था। यह हमला तब हुआ था, जब वह एक कार्यक्रम में भाषण देने जा रहे थे। हमलावर ने उन पर 20 सेकेंड में कई वार किए। कल तक रुश्दी वेंटिलेटर पर थे। पुलिस ने तुरंत हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था, उसकी पहचान हादी मतार के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें