फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamas Israel Row: हमास ने इस्राइल पर किया एम-90 रॉकेट से हमला, तेल अवीव में सुनाई दी धमाकों की आवाज

Tue, 13 Aug 2024 10:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

हमास ने मंगलवार को इस्राइल के शहर तेल अवीव समेत अन्य जगहों पर एम 90 रॉकेट से हमला किया है। बताया गया है कि हमास की तरफ से दो एम-90 रॉकेट से हमला किया है।

विज्ञापन
इस्राइल-हमास के बीच तनातनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच तनातनी की खबरों के बीच एक बड़ा घटनाक्रम हुआ है। खबर है कि हमास ने मंगलवार को इस्राइल के शहर तेल अवीव समेत अन्य शहरों पर एम 90 रॉकेट से हमला किया है। बताया गया है कि हमास की तरफ से दो एम-90 रॉकेट से हमला किया है। 

विज्ञापन


इस्राइली वायु सेना ने क्या कहा?
उधर इस्राइली वायु सेना का कहना है कि थोड़ी देर पहले एक रॉकेट लॉन्च का पता चला है। यह रॉकेट गाजा पट्टी के इलाके को पार करते हुए इस्राइल के मध्य में समुद्री क्षेत्र में गिर गया। वायु सेना ने बताया कि इस रॉकेट हमले को लेकर कोई अलार्म सक्रिय नहीं हुआ। इसी के तुरंत बाद एक और रॉकेट लॉन्च का पता चला। हालांकि, यह रॉकेट जो इस्राइल में नहीं आया। बताया गया है कि तेल अवीव में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी लेकिन, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

गाजा संघर्ष विराम वार्ता पर हमास का जोर
आपको बता दें कि हमास द्वारा लगातार गाजा संघर्ष विराम वार्ता पर जोर दिया जाता रहा है। हमास का कहना है कि इस वार्ता से पहले इस्राइल और मध्यस्थों के बीच चर्चा किए गए समझौते पर ध्यान केंद्रित किया जाए। इससे पहले गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि इस्राइल ने गाजा पट्टी के मध्य और दक्षिणी हिस्से में हवाई हमला किया। अधिकारियों ने आगे बताया था कि इस हमले में फलस्तीन के 19 लोग मारे गए।
विज्ञापन

 

गुरुवार को निर्धारित की गई है शांति वार्ता

विज्ञापन

इस बीच, सोमवार को अमेरिका ने उम्मीद जताई कि गुरुवार को निर्धारित की गई शांति वार्ता अपने तय समय पर होगी। अमेरिका का मानना है कि संघर्ष विराम को लेकर समझौता अभी भी संभव है। इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को कतर, मिस्र और इस्राइल के मुद्दे पर चर्चा के लिए रवाना होने वाले हैं। उधर, इस्राइली सरकार का भी कहना है कि गुरुवार को होने वाली वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें