फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Hamas War: 'कल बताएंगे इनका भविष्य..', हमास ने तीन बंधकों का वीडियो जारी कर इस्राइल को दी चेतावनी

Mon, 15 Jan 2024 08:34 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

हमास ने बीते साल सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमला किया था। एक साथ सैकड़ों मिसाइलों को दागा गया था। आतंकवादियों ने 250 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें से आधे अभी भी हमास के कब्जे में हैं।
विज्ञापन
बंधकों की रिहाई के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को सौ दिन हो चुके हैं। फिलहाल, दोनों के बीच जंग थमती नहीं दिख रही है। आतंकी संगठन समूह ने युद्ध रोकने के लिए इस्राइल पर दबाव बनाने के लिए नई चाल चली है। उसने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें तीन इस्राइली बंधकों को दिखाया गया। हमास ने चेतावनी देते हुए नेतन्याहू सरकार से युद्ध को रोककर अपने लोगों को रिहा करवाने की बात कही है। 

विज्ञापन


सात अक्तूबर से जारी जंग
गौरतलब है, हमास ने बीते साल सात अक्तूबर को दक्षिण इस्राइल पर हमला किया था। एक साथ सैकड़ों मिसाइलों को दागा गया था। साथ ही जमीनी हमला भी किया गया था। आतंकवादियों ने 1200 इस्राइली नागरिकों की हत्या कर थी। इसके अलावा, 250 लोगों को बंधक बना लिया था। जिनमें से आधे अभी भी हमास के कब्जे में हैं। वहीं, युद्ध में इस्राइली सेना ने गाजा के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया है। करीब 24 हजार फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इस्राइल के आक्रमण के बाद से गाजा की 23 लाख की आबादी में 85 फीसदी लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। एक चौथाई आबादी भुखमरी का सामना कर रही है।

मात्र 37 सेकंड का वीडियो
वीडियो मात्र 37 सेकंड की है। इसमें जो बंधक दिखाए हैं उनकी पहचान 26 साल की नोआ अर्गामणि, 53 साल के योस्सी शराबी और 38 साल के इताई स्विर्स्की के रूप में हुई है। वीडियो के अंत में आतंकियों को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'कल हम आपको इन सभी के भाग्य के बारे में बताएंगे।'
विज्ञापन




कुछ बंधकों से नहीं हो पा रहा संपर्क 
इससे पहले, हमास ने रविवार को कहा था कि इस्राइली गोलीबारी के कारण उसका कुछ बंधकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्हें नहीं पता कि वे लोग जिंदा हैं या मारे गए। शुरू में तो जब इस्राइल ने इस युद्ध को शुरू किया था तब हमास ने बंधकों की हत्या करने की धमकी दी थी। हालांकि, हमास के इस 37 सेकंड के वीडियो पर इस्राइल के अधिकारियों ने जबाव देने से इनकार करते हुए कहा कि हमास अब मनोवैज्ञानिक तरीके से लड़ रहा है।

हमास के दावे झूठे
हमास ने कई बंधकों के इस्राइली हवाई हमलों में मारे जाने का दावा किया था, लेकिन इस्राइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक फोरेंसिक अधिकारी हागर मिजराही का कहना है कि जब उन्होंने शवों की जांच की तो दावे झूठे निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें