फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaza War: इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा के संसद भवन पर किया कब्जा; UK के नए गृहमंत्री बोले- हमास एक आतंकी संगठन

Tue, 14 Nov 2023 04:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

Israel-Hamas War: इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा के संसद भवन पर कब्जा कर लिया है। हमास के रॉकेट हमलों के बाद इस्राइल से इस्राइल की ओर से हमले जारी हैं। युद्ध 6वें सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। 
विज्ञापन
गाजा क संसद भवन पर इस्राइली रक्षा बलों का कब्जा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के बीच चल रहा युद्ध अपने छठे सप्ताह में प्रवेश कर गया है और गाजा में जान-माल का भारी नुकसान जारी है। इस बीच, इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा के संसद भवन पर कब्जा कर लिया है। हमास के रॉकेट हमलों के बाद इस्राइल ने गाजा में तेज हवाई हमले किए थे। बाद में जमीनी अभियान शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

ब्रिटेन के गृहमंत्री ने हमास को बताया आतंकवादी संगठन
दूसरी ओर, ब्रिटेन में एक टॉक शो के दौरान उस समय गरमागरम बहस देखने को मिली, जब लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कॉर्बिन ने हमास को आतंकी संगठन के रूप में मानने से इनकार कर दिया। टॉक शो को पियर्स मॉर्गन होस्ट कर रहे थे। हालांकि, देश के नवनियुक्त गृहमंत्री जेम्स क्लेवरली ने हमास को एक आतंकवादी संगठन बताया। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टॉक शो होस्ट पियर्स मॉर्गन के साथ जेरेमी कॉर्बिन की तीखी बहस का एक वीडियो पोस्ट करते हुए क्लेवरली ने लिखा, मैं एक गृहमंत्री के रूप में पुष्टि कर सकता हूं कि हमास एक आतंकवादी संगठन है। 
 

क्लेवरली की यह प्रतिक्रिया एक वीडियो के सामने आने के बाद आई है, जिसमें मॉर्गन बार-बार धुर वामपंथी नेता से पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या पिछले महीने इस्राइल पर हमला करने वाले फलस्तीनी आतंकवादी थे, लेकिन वह इसका सीधे जवाब नहीं देते हैं। यह 'पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड' कार्यक्रम के दौरान हुआ।
 

मॉर्गन लेबर पार्टी के पूर्व नेता से पूछते हैं- क्या वह एक आतंकवादी समूह है? जवाब में सांसद कॉर्बिन स टॉक टीवी के होस्ट से कहते हैं- सभी जानते हैं कि वह क्या है। मॉर्गन फिर पूछते हैं- क्या वह आतंकवादी समूह है? क्या आप यह कह सकते हैं? क्या आप उसे आतंकवादी संगठन कह सकते हैं? इसके बाद सवालों का जवाब देते हुए कॉर्बिन कहते हैं- क्या आपके साथ तर्कसंगत चर्चा करना संभव है?
 

मॉर्गन हमास के बारे में पूछते रहे, जबकि कॉर्बिन ने संघर्ष विराम की बात पर अड़े रहे। इसके बाद दोनों के बीच तीखी-बहस हो गई। जब मॉर्गन ने सवाल किया कि क्या उन्हें लगता है कि हमास को गाजा पर शासन करना जारी रखना चाहिए, तो उन्होंने यह कहते हुए जवाब दिया, यह आपके या मेरे ऊपर नहीं है।
 
विज्ञापन

ब्रिटेन में विपक्षी पार्टी ने 2020 में कॉर्बिन को एंटीसेमिटिज्म (यहूदी विरोधी भावना) चिंताओं के समाधान के संबंध में एक महत्वपूर्ण अध्ययन के बारे में सच को स्वीकार न करने के लिए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें