फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच-1बी: अमेरिका में अब बाजार शोध विश्लेषकों को भी मिली मान्यता, विदेशी वीजा नियोक्ताओं के लिए है बड़ी जीत

Sat, 30 Oct 2021 12:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी संघीय अदालत ने समझौते को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद एच1बी वीजा धारकों का एक और विदेशी पेशे में प्रवेश का मार्ग खुल गया है। यानी अब मार्केट रिसर्च एनालिस्ट क्षेत्र से जुड़े विदेशी पेशेवर एच-1बी वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
H-1B Visa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एच-1बी वीजा के तहत विदेशी नागरिकों को काम पर रखने वाली कंपनियों को बड़ी जीत मिली है। अमेरिकी संघीय अदालत ने एक समझौते को मंजूरी दे दी है जिसके तहत अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) अब बाजार शोध विश्लेषक को विशेष पेशे के तौर पर मान्यता देने के लिए राजी हो गया है।

विज्ञापन


अमेरिका में विदेशी वीजा नियोक्ताओं के लिए बड़ी जीत, कोर्ट से समझौते को मंजूरी
इस फैसले के बाद एच1बी वीजा धारकों का एक और विदेशी पेशे में प्रवेश का मार्ग खुल गया है। यानी अब मार्केट रिसर्च एनालिस्ट क्षेत्र से जुड़े विदेशी पेशेवर एच-1बी वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले अमेरिकी श्रम ब्यूरो के एक विभाग ने ऑक्यूपेशनल आउटलुक हैंडबुक की पूर्व व्याख्या के आधार कर पाया था कि बाजार शोध विश्लेषक को वह विशेष पेशे के तौर पर वह योग्य नहीं मानता है।

मार्केट रिसर्च एनालिस्ट को ‘विशेष पेशे’ की मान्यता पर राजी हुआ यूएससीआईएस
लेकिन संघीय अदालत द्वारा अनुमोदित समझौते के बाद अब कंपनियां यूएससीआईएस से अस्वीकृत एच-1बी के आवेदन पर दोबारा निर्णय लेने का अनुरोध करेंगी। अमेरिकी आव्रजन परिषद के वरिष्ठ अटॉर्नी लेस्ली के. डेलन ने कहा, यह समझौता एक महत्वपूर्ण जीत है जिससे सैकड़ों अमेरिकी व्यवसायों और बाजार शोध विश्लेषकों (मार्केट रिसर्ज एनालिस्ट) को फायदा होगा, जिन्होंने यहां नौकरी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


अमेरिकी उद्योगों को मिलेगा लाभ
अमेरिका में श्रम सांख्यिकी ब्यूरो का श्रम विभाग अब अमेरिकी नौकरी के बाजार में ऐसे सैकड़ों पेशों की सूची बना रहा है जिसके तहत यूएससीआईएस ने बाजार शोध विश्लेषक ‘विशेष पेशे’ को अयोग्य माना था। अमेरिकी आव्रजन परिषद ने कहा है कि इस समझौते से अमेरिकी उद्योगों को अपनी एच-1बी बाजार विश्लेषक याचिकाओं को मंजूर कराने एक और अवसर का लाभ मिलेगा। 

वर्षों से जारी थी वकीलों की लड़ाई
इस संबंध में अमेरिकन इमिग्रेशन काउंसिल, अमेरिकन इमिग्रेशन लायर्स एसोसिएशन और विधि कंपनियां वान देर हाउत एलएलपी, बेरी एप्पलमैन एंड लेडेन एलएलपी तथा कक बैक्स्टर इमिग्रेशन एलएलसी ने मुकदमा दायर किया था। बेरी एप्पलमैन एंड लेडेनन एलएलपी के साझेदार जेफ जोसेफ ने कहा कि इस समझौते से आखिरकार वह मुद्दा हल हो गया है जिसके लिए आव्रजन वकील वर्षों से सरकार से लड़ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें