फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी में एक लड़की ने ऑनलाइन पोस्ट किया मिनी स्कर्ट में वीडियो, मचा बवाल

Mon, 17 Jul 2017 11:30 PM IST
एजेंसी, दुबई
विज्ञापन
saudi arabia
विज्ञापन
सऊदी अरब उन खाड़ी देशों में से एक है जहां महिलाओं को लेकर कड़े प्रतिबंध हैं। यहां पर महिलाओं के लीक से हट कर कुछ भी करने पर बवाल मचना शुरू हो जाता है।  हालिया मामला एक नौजवान लड़की के मिनी स्कर्ट पहन कर ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने का है, जिसके बाद से यहां बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन


इस लड़की ने ऑनलाइन एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मिनी स्कर्ट पहने सार्वजनिक स्थान में घूमती नजर आ रही है। इस मामले को लेकर सऊदी दो धड़ों में बंट गया है। एक ओर जहां कई लोगों ने इसे गलत बता गिरफ्तारी की मांग की है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस लड़की के समर्थन में उतर आए हैं।

हालांकि सरकार लड़की पर जायज कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सऊदी में नियमों के मुताबिक वहां लड़कियों या फिर महिलाओं को सार्वजनिक जगहों में लंबे और ढीले कपड़े ही पहनने के निर्देश हैं। लड़की से सबसे पहले यह वीडियो स्नौपचैट पर डाला था, जिसके बाद से यह वायरल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें