फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का ऐसा देश जहां हर कोई जानता है हथियार चलाना, सबको होना पड़ता है सेना में भर्ती

Sun, 22 Jul 2018 11:45 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
विज्ञापन
1 of 6
आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी हथियार चलाना जानती हैं। यहां रहने वाले हर व्यक्ति के लिए हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य होता है। इस देश का नाम है इजरायल जो कि मध्यपूर्व में स्थित है। यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

1948 में हुआ जन्म

2 of 6
इजरायल का जन्म साल 1948 में फिलिस्तीन के बंटवारे के बाद हुआ। यह दुनिया का अकेला यहूदी देश है।  70 साल बाद यह देश एक यहूदी राष्ट्र घोषित किया गया है। इजरायल की संसद में 19 जुलाई, 2018 को ही ये कानून पारित हुआ। कानून के पारित होने के बाद कहा जा रहा है कि इससे यहां रहने वाले अरब नागरिकों के साथ बड़े स्तर पर भेदभाव होगा।
विज्ञापन

15 साल की उम्र के बाद आर्मी ट्रेनिंग जरूरी

3 of 6
इस देश में 15 साल की उम्र से बच्चों की आर्मी ट्रेनिंग शुरू हो जाती है। हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद उनके लिए आर्मी सर्विस से जुड़ना जरूरी होता है। यहां लड़कों को 2 साल जबकि लड़कियों के 3 साल तक सेना में काम करना होता है। इसी कारण यहां के हर परिवार को हथियार चलाने आते हैं। महिलाएं भी अपने साथ हथियार लेकर चलती हैं।

देश की आबादी

4 of 6
इस देश की कुल आबादी 85 लाख है। यह दुनिया का एकमात्र यहूदी देश है। बता दें इसके जन्म से पहले जब ये फिलिस्तीन में शामिल था तब यहां 87 फीसदी मुस्लिम, 10 फीसदी ईसाई और 3 फीसदी यहूदी लोग रहते थे। लेकिन अब यहां रहने वाली 74 फीसदी आबादी यहूदियों की है।
विज्ञापन

यहूदी जब चाहें यहां आ सकते हैं

5 of 6
इस देश में यहूदियों को काफी छूट दी गई है। 70 साल बाद पारित हुआ कानून भी यही कहता है कि यह देश यहूदियों की मातृ भूमि है और वह चाहे किसी भी देश में क्यों न रहते हों जब चाहे यहां आकर बस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 लाख सैनिकों में 15 लाख महिलाएं

6 of 6
इस शक्तिशाली सैन्य देश में 30 लाख सैनिक हैं। यहां जितने पुरुष सेना में काम करते हैं उतनी ही महिलाएं भी करती हैं। कुल सैनिकों में 15 लाख पुरुष और 15 लाख महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें