फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : सऊदी में 30 साल के संघर्ष के बाद महिलाओं के हाथ आया स्टीयरिंग

Sun, 24 Jun 2018 03:14 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला
विज्ञापन
1 of 7
सऊदी अरब में महिलाएं भी आज से वाहन चला सकेंगी। देश ने अपने कानून में ऐतिहासिक सुधार करते हुए महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध को आज से समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

दशकों से लगा था प्रतिबंध

2 of 7
रूढ़िवादी देश में उदारता और आधुनिकता लाने की शाहजादा मोहम्मद बिन सलमान की कोशिशों के तहत यह प्रतिबंध समाप्त किया गया है। प्रतिबंध हटने के साथ ही सऊदी में हजारों की संख्या में महिलाओं के वाहन चलाने की संभावना है। गौरतलब है कि सऊदी में दशकों से महिलाओं के वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था।
विज्ञापन

पुरुषों पर निर्भरता होगी कम

3 of 7
सऊदी ने इस महीने की शुरूआत से ही महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना शुरू कर दिया था। प्रतिबंध हटने के कुछ ही मिनट बाद खुद कार चला कर दफ्तर पहुंची सऊदी की टीवी प्रेजेंटर सबिका अल - दोसारी का कहना है , ‘ यह सऊदी की सभी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक पल है। ’ इस कदम से कहीं आने - जाने के मामले में पुरूष वाहन चालकों या परिवार के पुरूष सदस्यों पर महिलाओं की निर्भरता कम होगी। साथ ही ड्राइवर पर खर्च होने वाले धन की भी बचत होगी।

इस आजादी के लिए करना पड़ा है बहुत संघर्ष

4 of 7
गाड़ी चलाने के अधिकार के लिए भी उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा है। इसके लिए यहां महिलाओं द्वारा लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा था। कई बार तो इस नियम तो तोड़ने के कारण उन्हें सजा तक दी गई। सऊदी की आधिकारिक प्रेस एजेंसी (एसपीए) के मुताबिक 4 जून को महलाओं के पहले समूह को लाइसेंस दिए गए थे। इसके बाद यातायात महानिदेशालय ने मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंसों को सऊदी लाइसेंसों से बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

ड्राइविंग का सपना हुआ पूरा

5 of 7
लाइसेंस पाने वाली पहली महिलाओं में से एक रेमा जवदात का कहना है कि "सऊदी अरब में ड्राइव करने का मेरा सपना पूरा होने जा रहा है। मेरे लिए ड्राइविंग का मतलब है अपनी पसंद से कुछ करना, आजाद होना। अब मेरे पास विकल्प हैं।" इससे पहले सऊदी की राजकुमारी हायफा मे एक इंटरव्यू में कहा था कि सऊदी में कुछ रूढ़िवादी लोग हैं जो नए बदलाव से डरते हैं। राजकुमारी ने कहा था कि वह इन बदलावों का पूर्ण रूप से समर्थन करती हैं।
विज्ञापन

राजकुमार ने उठाए हैं ये कदम

6 of 7
बता दें ये कदम राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने देश को रूढ़िवादी से आधुनिक बनाने के लिए उदारीकरण अभियन के तहत उठाए हैं। इस आजादी के साथ ही कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं जैसे 18 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को ही ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाएंगे। इसके साथ ही देश के करीब 5 शहरों में ड्राइविंग स्कूल भी स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमारी की इस तस्वीर पर मचा था बवाल

7 of 7
अब महिलाएं यहां से गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर पाएंगी। जिन महिलाओं ने विदेशों से लाइसेंस प्राप्त किया है वह यहां टेस्ट देकर प्रथक रूप से लाइसेंस ले सकती हैं। गौरतलब है कि सऊदी में जब भी किसी तरह का कोई बदलाव होता है तो उस पर कुछ रूढ़िवादी लोग भी आपत्ति जताने से पीछे नहीं हटते। अभी कुछ समय पहले की ही बात है जब देश में मशहूर मैग्जीन वोग के कवर पेज पर छपी सऊदी अरब की राजकुमारी की तस्वीर ने बवाल मचा दिया था। जिसमें वह गाड़ी में बैठी हुई नजर आ रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें