खबरों के मुताबिक कुवैत में एक कथित चरमपंथी सैल के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर इस्लामिक स्टेट को हथियार और आर्थिक मदद देने का शक है।
सरकारी समाचार सेवा कुंता ने गृह मंत्रालय के हवाले से बताया है कि ओसामा खयात नाम के एक लेबनानी व्यक्ति ने इस्लामिक स्टेट के लिए रॉकेट और हथियार खरीदने की बात स्वीकार की है।
रिपोर्ट के मुताबिक पाँच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
जून में कुवैत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक पर हुए आत्मघाती हमले में 27 लोग मारे गए थे। सुन्नी बहुल देश कुवैत में कई दशकों में हुआ ये सबसे बड़ा हमला था।