फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगदाद: कार में बम धमाके से 13 की मौत, 24 घायल, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

Tue, 30 May 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सेंट्रल बगदाद में एक पापुलर आईसक्रीम शॉप के बाहर खड़ी कार में धमाका हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक ब्लास्ट में 24 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। नाम न छापने की शर्त पर ईराकी अधिकारियों ने बताया कि पार्क की गई कार में रिमोट के जरिए ब्लास्ट किया गया।

रमजान शुरू होने के एक दिन बाद इस आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। रोजे के बाद परिवार इफ्तार के लिए रेस्टोरेंट और कैफे में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए हमले के वीडियो में दिख रहा है कि ब्लास्ट के वक्त वहां काफी भीड़ थी, घायल लोग जमीन पर पड़े हुए थे।
विज्ञापन


पिछले साल बगदाद में एक ट्रक में एक ट्रक में बॉम्ब ब्लास्ट किया गया था। ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब लोग रमदान के खत्म होने के वक्त अपने लिए नए कपड़ों की शॉपिंग कर रहे थे। इस हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। उस वक्त की आईएस ने उस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। आईएस आतंकियों के खिलाफ मोसुल में ईराकी कमांडर्स के ऑपरेशन के धीमा होने के बाद मंगलवार को इस तरह का ब्लास्ट सामने आया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें