अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी जब वो अपने पहले विदेशी दौरे पर थे। विश्व मीडिया की नजर सशक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पर थी। ट्रंप और मेलानिया ट्रंप बेन गुरियन हवाई अड्डे पर साथ-साथ वॉक कर रहे थे और उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भी मौजूद थीं।
इस दौरान ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया का हाथ थामना चाहते थे, लेकिन उनकी चाहत पूरी न हो सकी। ट्रंप ने जैसे ही मेलानिया का हाथ थामने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया वैसे ही तुरंत कैमरे के सामने ही मेलानिया ने ट्रंप का हाथ झटक दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का ये अजीब क्षण कैमरे में कैद हो गया। कुछ ही वक्त बात ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल उठने लगे कि क्या वाकई मेलानिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति का हाथ झटका, जिसका जवाब खुद मेलानिया ट्रंप ने दे दिया। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा कि हां मैने ऐसा किया'।
वहीं ट्विट पर यूजर्स ने इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने कहा कि मेलानिया को छोड़कर ट्रंप इजरायल दंपत्ति के साथ तेजी से चल रहे थे इस वजह से उन्होंने ने ट्रंप का हाथ झटक दिया।