फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का मस्जिद के पास फिदायीन हमला, 11 लोग घायल

Sat, 24 Jun 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में मक्का मस्जिद में पास हुए एक फिदायीन हमले में 6 विदेशी तीर्थयात्रियों समेत 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायल हुए लोगों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। देश के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को एक आत्मघाती हमलावर ने मुस्लिमों के पवित्र तीर्थस्थल मक्का के पास खुद को बम से उड़ा लिया।  
विज्ञापन


बता दें कि हमला मस्जिद के पास उस वक्त हुआ जब लाखों की संख्या में लोगों दोपहर की नमाज पढ़ने के लिए वहां पहुंचे थे। मस्जिद में लोग रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार की नमाज के लिए इक्कठा हुए थे।  #Report: #Saudi Security forces foil terror plot targeting Grand Mosque in #Makkah — https://t.co/Gv1w9vvIY4 pic.twitter.com/6nXsSvCyqM — Saudi Gazette (@Saudi_Gazette) June 23, 2017
विज्ञापन


सऊदी टीवी चैनल के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हमलावर मस्जिद और तीर्थयात्रियों को निशाना बनाना चाहता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आत्मघाती हमले से पहले वहां घूम रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने इन्हें शक के आधार पर गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें