अफगानिस्तान के हस्का मीना जिले में हुए एक हवाई हमले में 16 अाम नागरिकों की मौत हो गई है। अफगानी मीडिया के मुताबिक यह हवाई हमला विदेशी सेना द्वारा किया गया है। नांगरहर सरकार के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने इस हमले की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि मारे गए लोग आम नागरिक हैं या नहीं।
#BREAKING - At least 16 civilians were reportedly killed in a foreign forces airstrike in Haska Mina district #Nangarhar on Thursday evening
— TOLOnews (@TOLOnews) August 11, 2017
#Nangarhar governor's spokesman Attaullah Khogyani confirms casualties but says there is no information whether they were civilians or not.
— TOLOnews (@TOLOnews) August 11, 2017
सूत्रों का कहना है कि हमले में ज्यादातर बच्चों और महिलाओं को टारगेट किया गया। हालांकि सरकार का कहना है कि हमले के बाद किसी की पहचान नहीं हो सकी है।