शरणार्थियों की संख्या 10 लाख पार
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी आयुक्त फिलिप्पो ग्रांडी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिर्फ सात दिन में इस बेमतलब की लड़ाई के कारण यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरण लेने वाले लोगों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है। ये यूक्रेन की कुल आबादी का 2 फीसदी है।
युद्ध अपराधों की जांच करेगा आईसीसी
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने अपने 39 सदस्य देशों के आग्रह पर यूक्रेन में संभावित युद्ध अपराधों की जांच का फैसला लिया है।
रूस के खिलाफ लड़ाई की तैयारी कर रहे कुछ नेता : लावरोव
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, परमाणु हथियारों का विचार पश्चिमी राजनेताओं के दिमाग में घूमता है, रूसियों के नहीं। मेरा मानना है कि कुछ पश्चिमी नेता रूस के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। मॉस्को यूक्रेन में अपने अभियान को आखिरी रूप दिए बिना नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन को हथियार और प्रशिक्षण दे रहे हैं।
यूक्रेन के खारकीव में फंसे छात्र क्या करें
- मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मानसिक रूप से मजबूत रहें/घबराएं नहीं। साथ ही कहा भारतीयों या उनके समूह के पास एक सफेद झंडा या सफेद कपड़ा होना चाहिए। भोजन और पानी का संरक्षण करें और उन्हें एक-दूसरे से साझा करते रहें। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पूरा भोजन से बचें, ताकि सीमित राशन के जरिए भी काम चलाया जा सके।
- अपने साथी भारतीयों के साथ जानकारी संकलित करें और साझा करें।
- दस भारतीय छात्रों के छोटे समूहों/दलों में खुद को व्यवस्थित करें साथ नियंत्रण कक्ष/हेल्पलाइन नंबरों पर लगातार संपर्क बना कर रखें।
- व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, भारत का पूरा विवरण, नाम, पता, मोबाइल नंबर और संपर्क संकलित करें/ व्हाट्सएप पर जियोलोकेशन साझा करें।
- आपकी उपस्थिति और ठिकाना हमेशा आपके मित्र/छोटे समूह कॉर्डिनेटर को पता होना चाहिए।
- फोन की बैटरी बचाने के लिए केवल कॉर्डिनेटर को भारत में स्थानीय अधिकारियों/दूतावास/नियंत्रण कक्षों के साथ संवाद करना चाहिए।
- रूसी वाक्यों का उपयोग करने के लिए बोलें- студентизиндии (मैं भारत का छात्र हूं) - हां छात्र некомбатант (मैं एक गैर-लड़ाकू हूं)
- यदि सैन्य चेक-पोस्ट या पुलिस सशस्त्र कर्मियों द्वारा रोका जाता है - सहयोग करें/ अपने हाथों को अपने कंधों के ऊपर खुली हथेलियों के साथ उठाएं/ विनम्र रहें आवश्यक जानकारी प्रदान करें जब भी संभव हो बिना टकराव के नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन से संपर्क करें। थकान और भीड़भाड़ से बचने के लिए बड़े बैग न ले जाएं।