फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के अखबारों की खबरों से हुई कमाई में प्रेस को हिस्सा देगा गूगल

Fri, 22 Jan 2021 08:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेरिस
विज्ञापन
गूगल - फोटो : google
विज्ञापन

फ्रांस के अखबारों की खबरें सर्च विज्ञापन के साथ दिखा कर करोड़ों डॉलर कमा रहे गूगल को यह रकम अखबारों से भी बांंटनी होगी। विश्व की तीसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी को अंततः फ्रांस की शक्ति के आगे झुकना पड़ा।

विज्ञापन


गूगल व फ्रांस के अखबारों के संगठन एपीआईजी अलाइंस ने गुरुवार को बताया, गूगल को अखबारों की राजनीति व सामान्य खबरों पर आए विज्ञापन से हुई कमाई में से हिस्सा देना होगा। भुगतान दर हर इंटरनेट पर खबर देखे जाने की संख्या और सूचना के स्तर से अलग तय होगी।

प्रेस संस्थानों में मतभेद डालने की कोशिश भी की
पेरिस न्यायालय ने अक्टूबर में गूगल को समझौता करने को कहा था। नवंबर में वे चंद कंपनियों से समझौते को राजी हुआ। लेकिन प्रेस संस्थानों व एएसपी जैसी एजेंसियों ने इसे नकार दिया। अंततः गूगल को घुटने टेकने पड़े।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में तनाव 
ऑस्ट्रेलिया भी गूगल पर फेसबुक को इसी प्रकार हुई कमाई प्रेस संस्थानों से साझा करने के लिए कानून बना रहा है। इस पर फेसबुक खबरों के लिंक साझा करने पर रोक की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें