फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में बाघिन को लगाया गया सोने का दांत, यह थी वजह

Wed, 30 Oct 2019 09:45 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बाघों के बारे में सभी जानते हैं। इनकी गिनती दुनिया के कुछ सबसे खूंखार पशुओं में की जाती है। शिकार के लिए उसके नुकीले दांत किसी भी चीज को फाड़ देने में सक्षम होते हैं। मगर जर्मनी में एक बाघिन का दांत खिलौना चबाने की वजह से टूट गया। शेल्टर होम में रह रही इस बाघिन के असली दांत की जगह अब सोने का दांत लगाया गया है। 

विज्ञापन


जर्मनी के मासवीलर शहर के एक बचाव शेल्टर में रहने वाली पांच वर्षीय बंगाल टाइगर  का नाम कारा है। खिलौने चबाते हुए उसका एक नुकीला दांत टूट गया था। इसी महीने की शुरुआत में सर्जरी करके टूटे हुए दांत की जगह सोने का दांत लगा दिया गया था।

कारा के टूटे हुए दांत को ठीक करने के लिए डेनमार्क से विशेष दंत चिकित्सकों से संपर्क किया गया था। जिसके बाद विशेष चिकित्सकों की टीम ने दो बार टीरार्ट प्राणी उद्यान का दौरा किया। अगस्त में पहले दौरे के दौरान उन्होंने कारा के टूटे हुए दांत का ढांचा तैयार किया। इसके बाद दूसरे दौरे के दौरान कारा को सोने का दांत फिट कर दिया गया।
विज्ञापन


प्राणी उद्यान के एक विशेषज्ञ ने बताया कि सोने के दांत को फिट करने के लिए कारा की दो सर्जरी की गईं। पहली सर्जरी में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा जबकि दूसरी सर्जरी के दौरान लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें