फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: दुनिया के सबसे बड़े डार्कनेट चाइल्ड पोर्न नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 लाख लोग थे इसके सदस्य

Mon, 03 May 2021 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, बर्लिन

सार

पुलिस ने बताया कि 2019 से ब्यॉजटाउन के नाम से यह प्लेटफॉर्म चल रहा था। इस नेटवर्क के साथ करीब चार लाख सदस्य जुड़े हुए थे। फिलहाल इस साजिश से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे किया जाएगा। 
विज्ञापन
जर्मनी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी पुलिस ने दुनिया के सबसे बड़े चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्लेटफॉर्म का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक साथ छापेमार कार्रवाई करते हुए सबसे बड़े डार्कनेट चाइल्ड पोर्नोग्राफी प्लेटफॉर्म को सील कर दिया है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पैराग्वे में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि 2019 से ब्यॉजटाउन के नाम से यह प्लेटफॉर्म चल रहा था। इस नेटवर्क के साथ करीब चार लाख सदस्य जुड़े हुए हैं। अप्रैल में इस प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी मिली थी। एक गुप्त रणनीति के तहत प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी इक्टठा की गई उसके बाद एक साथ कई जगहों पर दबिश दी गई। 

विज्ञापन


इंटरनेट पर परोसे जा रहे थे गंदे वीडियो
पुलिस ने एक बयान में बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े सदस्य एक दूसरों के साथ गंदे ग्राफिक छवि और वीडियो सामग्री को परोसते थे। पकड़े गए आरोपी तकनीक के माध्यम से गंदे वीडियो को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का काम करते थे। इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। इस नेटवर्क के तार दुनिया के कई देशों से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मास्टरमाइंड को धर दोबाचा जाएगा। पुलिस का कहना है कि इसमें कई अहम खुलासे होने अभी बाकी है। बता दें कि दुनिया में चाइल्ड पोर्नसाइट्स पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बावजूद इसके कुछ संगठन इस धंधे से जुडे़ हुए हैं। पुलिस को इन संगठनों की तलाश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें