फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: इस्राइल के हमलों से गाजा बेहाल, अस्पतालों में एनेस्थीसिया के बिना सर्जरी; डॉक्टरों ने सुनाई आपबीती

Tue, 07 Nov 2023 07:48 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

हमास और इस्राइल का युद्ध जारी है। इस्राइल हमास के अस्तित्व को खत्म करने की मंशा से गाजा पर लगातार हमले कर रहा है। जिसके बाद से ही वहां की आधारभूत संरचनाएं ध्वस्त हो गई है। यहां तक कि अस्पतालों में एनेस्थीसिया के बिना सर्जरी की जा रही है। पढ़िए डॉक्टरों ने क्या कहा....
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमास और इस्राइल का भीषण युद्ध जारी है। इस्राइल आतंकी समूह हमास के ठिकानों पर लगातार हमला कर रहा है। इस्राइल के हमलों से गाजा स्थित शहरों का बुरा हाल हो गया है। यही कारण है कि गाजा में इस्राइली हमलों से आधारभूत संरचनाएं तबाह हो गई है। सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे थे। जिसके बाद से ही इस्राइल ने हमास के अस्तित्व को खत्म करने की मंशा से जमकर हमले किए। अभी भी लगातार गाजा पर जमकर हमले किए जा रहे हैं। इस्राइल की जवाबी कार्रवाई के बीच, गाजा पट्टी के अस्पताल बिजली और बुनियादी आपूर्ति के बिना बुरी हालत में हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि गाजा के अस्पतालों में बिना एनेस्थीसिया के बच्चों की सर्जरी की जा रही है। 
विज्ञापन


गाजा के अस्पतालों में एनेस्थीसिया के बिना सर्जरी
सोमवार को अस्पताल में छोटे बच्चों को एनेस्थीसिया दिए बिना या उनके घावों को साफ किए बिना सर्जरी की जा रही है। भीड़भाड़ वाले और गरीब क्षेत्र के अंदर की स्थिति सबसे खराब है। पूरे अपार्टमेंट ब्लॉक, स्कूल और अस्पताल ढह गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया, मध्य गाजा के दीर अल-बलाह शहर में अल-अक्सा अस्पताल के प्रमुख बसेम अल नज्जर ने कहा, हमारी टीमें शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से थक चुकी हैं। कुछ डॉक्टर पूरे एक सप्ताह तक अस्पताल में रहते हैं। उनके परिवार के कुछ लोग मारे गए या घायल होकर अस्पताल लाए जाते हैं। और कुछ डॉक्टर घर जाते हैं और वहां मारे जाते हैं।

इस्राइल की कार्रवाई का दिखा असर
सात अक्टूबर के हमले के बाद क्षेत्र की इस्राइली घेराबंदी ने ईंधन, भोजन, पानी, दवा और अन्य बुनियादी सामानों की कमी पैदा कर दी है। इस्राइल द्वारा आपूर्ति बंद कर दिए जाने और मुख्य बिजली संयंत्र में ईंधन खत्म हो जाने के बाद से गाजा के ज्यादातर हिस्से में बिजली नहीं है। डॉक्टरों ने कहा, वे अपने पास मौजूद कुछ चिकित्सा आपूर्ति के साथ अपने मरीजों को जीवित रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है, हवाई हमलों से हुए नुकसान और ईंधन की गंभीर कमी के कारण गाजा के लगभग आधे अस्पताल पूरी तरह से बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें