फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

'कचरे' पर जंग: फिलीपींस ने कनाडा से अपने राजदूत को बुलाया 

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 17 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

फिलीपींस और कनाडा के बीच 'कचरे' को लेकर जंग बढ़ती जा रही है। अब फिलीपींस ने कनाडा से अपने राजदूत को भी वापस बुला लिया है। दरअसल 2013 से 2014 के बीच कनाडा ने फिलीपींस में हजारों टन कचरा भेजा था। कनाडा का कहना था कि ये कचरा रिसाइकल करने के योग्य है, लेकिन फिलीपींस ऐसा नहीं मानता है। फिलीपींस ने कनाडा से कहा है कि वह अपना कचरा वापस ले, क्योंकि यह जहरीला कचरा है।



फिलीपींस के विदेश सचिव ने गुरुवार को राजदूत को वापस बुलाने की पुष्टि की है। विदेश मामलों के सचिव टेडी लोकसीन जूनियर ने ट्वीट कर कहा, "कनाडा से राजदूत को वापस बुलाने के लिए खत भेजा गया है, अब कनाडा को दी गई समयसीमा भी समाप्त हो गई है। जब तक कनाडा अपने कचरे को वापस नहीं ले लेता, तब तक हम वहां कम कूटनीतिक उपस्थिति रखेेंगे।"


बीते महीने फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा था कि वह खुद समुद्र के रास्ते से कनाडा जाएंगे और उसका कचरा वहां फेंककर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दर्जनों कचरे से भरे कंटेनर फिलीपींस में हैं। मनीला में कनाडाई दूतावास का कहना है, "कनाडा के कचरे को वापस भेजने के लिए एक प्रस्ताव दिया गया है और शिपमेंट को जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए फिलीपींस के साथ संपर्क में हैं।" 


सबसे पहले ये मामला फिलीपींस के अधिकारियों ने 2014 में उठाया था। इस मामले पर मनीला का कहना है कि कचरे के ये कंटेनर मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। इनपर गलती से रिसाइकल होने वाली प्लास्टिक का लेबल लगाया गया था। जबकि इनमें घरों का कचरा भरा हुआ था। फिलीपींस के राष्ट्रपति का कहना है कि कनाडा ने उनके देश को कूड़ेदान बन दिया है।



 


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next