फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबार्ड ने राष्ट्रपति चुनावों के लिए आधिकारिक तौर पर शुरू किया चुनाव प्रचार

Fri, 25 Jan 2019 11:41 AM IST
अजय सिंह भाषा, होनोलुलु
विज्ञापन
तुलसी गबार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड ने ऑनलाइन वीडियो पोस्ट कर राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपना चुनाव प्रचार आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए दावेदारों की बढ़ती सूची में गबार्ड का नाम भी शामिल हो गया है। अमेरिकी हाउसिंग सेक्रेटरी जूलियन कास्त्रो ने हाल में अपनी दावेदारी घोषित की थी और मैसाचुसेट्स से सांसद एलिजाबेथ वारेन, न्यूयॉर्क से सांसद कर्स्टन गिलिब्रांड और कैलिफोर्निया से सांसद कमला हैरिस ने कहा कि वह भी राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हैं। 

बृहस्पतिवार को पोस्ट किए गए इस वीडियो में गबार्ड कह रही हैं, “हमारे पास सत्ता में ऐसे लोग हैं जो लोगों की एवं अपने देश की भलाई के बारे में नहीं सोच रहे हैं।” 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “हमारे लोगों की जरूरतों को लेकर चर्चा कहां हो रही है?” 

अमेरिकी सदन में 2013 से 37 वर्षीय गबार्ड ने होनोलुलु के उपनगरों एवं हवाई (ग्रामीण) का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने हवाई नेशनल गार्ड के साथ मिलकर इराक एवं कुवैत के युद्ध क्षेत्र में सेवाएं भी दी हैं। 

गबार्ड को पश्चिम एशिया के लिए अमेरिकी विदेश नीतियों की आलोचक के तौर पर जाना जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें