फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: भारत-यूरोप को जोड़ने वाली रेल लिंक परियोजना से इस्रायल खुश, पीएम बोले- यह इतिहास का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट

Sun, 10 Sep 2023 02:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

परियोजना के एलान के बाद इस्रायल के पीएम बेंजामिन नेतान्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के फोकस में इस्रायल है, जो एशिया को यूरोप से जोड़ेगा। इस परियोजना के मध्य पूर्व और इस्रायल की सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन
जी20 के दौरान बैठक करते नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में जी20 सम्मेलन के दौरान एक बड़ा एलान किया गया। इसके तहत भारत-मध्यपूर्व- यूरोप के बीच एक आर्थिक गलियारे (IMEC) का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत भारत को यूरोप से रेल और शिपिंग माध्यम से जोड़ा जाएगा और यह रेल लिंक प्रोजेक्ट मध्य पूर्व के देशों से होकर गुजरेगा। इस प्रोजेक्ट पर इस्रायल के पीएम बेंजामिन नेतान्याहू ने खुशी जाहिर की है और इसे इतिहास की सबसे बड़ी परियोजना करार दिया है। 
विज्ञापन


चीन को जवाब है ये आर्थिक गलियारा
बता दें कि शनिवार को जी20 सम्मेलन से इतर भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के शीर्ष नेताओं ने इस आर्थिक गलियारे के निर्माण का एलान किया। इस आर्थिक गलियारे को चीन की वन बेल्ट वन रोड परियोजना का जवाब माना जा रहा है। बता दें कि चीन भी वन बेल्ट वन रोड परियोजना के जरिए कई देशों से सड़क और रेल मार्ग से जुड़ने की तैयारी कर रहा है। इस परियोजना के एलान के बाद इस्रायल के पीएम बेंजामिन नेतान्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के फोकस में इस्रायल है, जो एशिया को यूरोप से जोड़ेगा। इस परियोजना के मध्य पूर्व और इस्रायल की सूरत बदल जाएगी। पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। 

इस्राइली पीएम ने बताया कि आईएमईई आर्थिक गलियारा परियोजना के तहत रेल लिंक, हाइड्रोजन पाइपलाइन, फाइबर ऑप्टिक कम्युनिकेशन केबल्स और इलेक्ट्रिसिटी केबल्स बिछाने के साथ ही कई अन्य ढांचागत विकास किया जाएगा। नेतान्याहू ने कहा कि इस्रायल इस प्रोजेक्ट में हर संभव मदद देगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से आर्थिक संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे। इस परियोजना को इस्रायल और सऊदी अरब के बीच संबंध धीरे-धीरे सामान्य होने के तौर पर भी देखा जा रहा है। हाल के समय में दोनों देशों ने ऐसे कई कदम उठाए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच की कड़वाहट कुछ कम हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें