फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में फ्रांसीसियों पर गंभीर खतरा: देश छोड़ने की सलाह, टीएलपी का हिंसक प्रदर्शन जारी

Fri, 16 Apr 2021 01:30 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद

सार

  • फ्रांस ने यह कदम पाकिस्तान में कट्टरपंथी धार्मिक संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद उठाया।
  • पाकिस्तान में फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने के लिए टीएलपी ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन छेड़ा हुआ है।
     
विज्ञापन
violent protests by the TLP in Pakistan - फोटो : Twitter@ahsan_saifullah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के दूतावास ने पाकिस्तान में सभी फ्रांसीसी नागरिकों को अस्थायी रूप से देश छोड़ने की सलाह दी है। फ्रांस ने यह कदम पाकिस्तान में कट्टरपंथी धार्मिक संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शन के बाद उठाया है। उसने कहा है कि पाकिस्तान में फ्रांसीसी नागरिकों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


फ्रांसीसी दूतावास ने एक ईमेल के जरिये बताया है कि गंभीर खतरे को देखते हुए पाक के किसी भी हिस्से में रहने वाले फ्रांस के नागरिक तुरंत दूसरे देश में रवाना हो जाएं। बता दें कि पाकिस्तान में फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने के लिए सरकार को मजबूर करने के लिए टीएलपी ने हिंसक विरोध-प्रदर्शन छेड़ा हुआ है।

प्रदर्शनकारी फ्रांस से रिश्ते तोड़ने को लेकर भी पाक सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। हालांकि अब तक किसी फ्रांसीसी नागरिक को कथित तौर पर निशाना नहीं बनाया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर फ्रांस ने यह कदम उठाया है। जबकि पाक गृहमंत्री ने बुधवार को टीएलपी पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसलिए शुरू हुए प्रदर्शन
टीएलपी समर्थकों ने फ्रांस के राजदूत को निष्कासित करने के लिए इमरान खान सरकार को 20 अप्रैल तक का समय दिया था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने सोमवार को पार्टी के प्रमुख साद हुसैन रिजवी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद टीएलपी ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। पाक में हिंसा व झड़पों के दौरान अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें